दल्ली राजहरा मंगलवार 11 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन 10 अगस्त, सोमवार को दल्ली राजहरा गोटुलमुंडा स्टेट हाईवे-5 में चक्का जाम कर आंदोलन को सफल किया गया ,जिससे मुख्य मार्ग कुछ घंटों तक बाधित रहा और महामाया, कलवर, की माइंस की गाड़ियां भी रोकी गई, जिसमें हजारों मजदूर और किसान साथियों ने अपनी गिरफ्तारी दी।कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय संगठनों व राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन शामिल हुए जिसमें छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ, संयुक्त खदान मजदूर संघ, सीटू, इंटक,सीपीईएम ,जिला किसान संघ बालोद, महिला मुक्ति मोर्चा एवं बेरोजगार युवा संघ सहित विभिन्न संगठनों की भागीदारी रहेगी।मुख्य रूप से इनके मांगे चार श्रम संहिताओं को वापस लेने, किसानों की फसलों की न्यूनतम मूल्य पर खरीदी की कानूनी गारंटी देने, एग्री स्टेक का सामूहिक पंजीयन बंद करने,विद्युत विधेयक 2025 वापस लेने, स्थानीय मुद्दे में दल्ली राजहरा में 6मिलियन टन के प्लांट स्थापित करना, केंद्रीय विद्यालय चालू करना, डी एम एफ फंड की 50%दल्ली व आसपास के क्षेत्रों में उपयोग किया, दल्ली को बालोद जिले के साथ जोड़कर बालोद दल्ली राजहरा जिले का नाम किया जाए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260811-WA0015.mp4चक्काजाम व जेल भरो आंदोलन में सभी प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार रखे जिसमें,ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा देश में अडानी अंबानी की सरकार है,बीजेपी सरकार आम जनता को अच्छे दिन का सपना दिखा कर सत्ता में आई थी, देश के किसानो ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मांगी थी लेकिन उसके बदले सरकार उनकी जमीन छीन रही है।गेंद सिंह ठाकुर दिल्ली के किसान आंदोलन के सामने मोदी हिटलरशाही को आखिर झुकना पड़ा और और तीन कृषि कानून वापस लिया, वर्तमान में राशन कार्ड से नाम काटना चालू हों गया, आखिर क्यों राशन कार्ड से नाम काटा जा रहा है, एग्री स्टेक पोर्टल में सामूहिक पारिवारिक पंजीयन करवाकर परेशान किया जा रहा है।कामरेड मान ने कहा देश में बड़ा सा बड़ा आंदोलन जारी है सरकार के नीतियों से देश के सभी वर्गों परेशान है,केंद्र सरकार के द्वारा भाषण बाजी जारी है, सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रम क्षेत्रों को बेचा जा रहा है, सेल में लगभग 2 लाख से अधिक कर्मचारी थी जो आज घट कर हजारों में सिमट गई है ।सोमनाथ उइके आज जेल भरो आंदोलन केवल शुरुआत है सरकार के खिलाफ अब लगातार हर वर्ग सड़क पर उतर आया है हम सबको तैयार होना पड़ेगा आने वाले पीढ़ियों के लिए। तिलक मानकर आज सम्पूर्ण देश में पूरे राष्ट्रीय स्तर पर जेल भरो आंदोलन का कार्यक्रम है बीजेपी सरकार जैसे ही 2014 में सत्ता आई, लोगो को अच्छे दिनों का सपना दिखा कर सार्वजनिक उपक्रम क्षेत्रों को निजीकरण किया जा रहा है बिजली विधेयक लाकर अडानी के द्वारा दुगुना बिजली बिल आम जनता के ऊपर थोपा जा रहा है किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज नहीं दिया जा रहा है लेकिन वही दुकानों में भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।जनक लाल ठाकुर ने कहा हमारे क्षेत्र के सभी किसान साथी मजदूर साथी महिला साथी आज जेल भरो आंदोलन सफल करने आए है आज की तानाशाही सरकार के खिलाफ पूरे देश में लड़ाई जारी है ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260810-WA0111-1.mp4जब रावघाट में खनन चालू हुआ तब बीएसपी ने दल्ली राजहरा आयरन ओर को दल्ली में वॉशिंग होने की बात कर यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार देने की बात कही गई थी लेकिन वर्तमान स्थिति ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है, डीएमएफ की राशि का का दुरुपयोग किया जा रहा है।इस चक्काजाम कार्यक्रम में संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर एस डी एम के नाम ज्ञापन सौंपा गया उसके बाद सभी हजारों किसान और मजदूर साथियों, महिला, युवा साथियों ने अपनी गिरफ्तारी देकर जेल भरो आंदोलन सफल किया जिसमें जनक लाल ठाकुर, गेंद सिंह, कुशल, सोमनाथ उइके, रामचरण नेताम,शैलेश बम्बोडे,अमर, महेश, तिलक, सुरेंद्र साहू, पुरुषोत्तम सिमाइया,कमल जीत मान, तिलक मानकर, ज्ञानेंद्र सिंह,प्रकाश क्षत्रिय, प्रीतम पटेल, श्रीनिवासलु,राजेश साहू, राकेश शर्मा,महिला मुक्ति मोर्चा से सावित्री जगनायक, बसंती, जोहतरीन बाई, लिलेश्वरी, राधिका साहू, चंद्रिका बाई और हजारों किसान और मजदूर साथियों ने अपनी गिरफ्तारी देकर राष्टीय स्तर के आव्हान पर जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन सफल किया और चक्काजाम करके सरकार को अपने इरादों के बारे में बता दिया कि सरकार की तानाशाही रवैया नहीं चलेगा।Spread the lovePost navigationराजहरा में मजदूर-किसानों का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, चक्का जाम से थमी रफ्तार ..! “स्वस्थ बच्चा, समृद्ध भारत”: नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा ।