दल्ली राजहरा गुरुवार 13 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541अमित कुकरेजा: एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा की नींव है । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई दल्ली राजहरा एवं वन विभाग परिक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित न रहकर पौधा लगाएं, पौधा बचाएं और हरियाली बढ़ाएं के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।कार्यक्रम में चैंबर के पदाधिकारियों, सदस्यों, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नीम, आंवला, कदंब, बेल, कटहल, जामुन एवं बिही सहित विभिन्न फलदार एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।चैंबर अध्यक्ष अमित कुकरेजा ने बताया कि पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।अमित कुकरेजा ने कहा: “आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए आवश्यक है। एक पौधा लगाना केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, बेहतर पर्यावरण और सुरक्षित भविष्य की नींव रखना है।”उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी अपने परिवार एवं समाज के साथ मिलकर पौधारोपण करें। चैंबर द्वारा भविष्य में भी जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।चैंबर के महामंत्री राजा डहरवार ने कहा: “कार्यक्रम का उद्देश्य नगर एवं आसपास के क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।”इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर, वनपाल युगल सोनबोईर, राजहरा सी.एस.पी पाटले, नगर निरीक्षक तिर्की, नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में चैंबर जिला मंत्री स्वाधीन जैन, महामंत्री भूपेंद्र डहरवाल, कन्हैया लाल कुकरेजा, झूमरलाल छाजेड़, शिखरचंद जैन, शंकर कुकरेजा, संजय बेस, रमेश मित्तल, पंकज छाजेड़, कुशल कथूरिया, नवदीप गुप्ता, राजेश पटेल, राजू सोनी, संजय छाजेड़, अमित जायसवाल, अशोक लोहिया, पत्रकारगण, राजहरा व्यापारी संघ एवं अनाज किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारीगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष ठाकुर ने उपस्थित सभी अधिकारियों, व्यापारियों, पत्रकार एवं मीडिया प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा सहयोगीगण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाएं। Spread the lovePost navigationबंग समाज भवन में गगन चंद्र पंड्या की द्वितीय पुस्तक “बंग संस्कृति के प्रादुर्भाव एवं क्रमिक विकास” का विमोचन सम्पन्न । गुरु माता मिनी माता की 54 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा :– ” नारी शिक्षा और सामाजिक समरसता था मिनी माता का जीवन संदेश ।”