दल्ली राजहरा गुरुवार 27 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 26नेहरू नगर में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 47 रेल्वे क्वार्टर में नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ भाई बहन के आपसी प्रेम और सद्भावन का पर्व रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे छोटे बच्चों ने तिलक लगाकर राखी बांधी तिलक लगाया और मुंह मीठा कराकर भाई -बहन के इस पवित्र रिश्ते को समझा ।बच्चों के चहेरे पर रक्षाबंधन की खुशी देखते ही बन रही थी आंगनबाड़ी केंद्र में इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में बचपन से ही भारतीय संस्कृति और परंपरा के संस्कार रोपे जा रहे हैं।इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टी.भाग्य लक्ष्मी सोनी, सहायिका पूर्णिमा रामटेके एवं महिला स्व: सहायता समूह की महिला सदस्य खोरबाहरिन बाई साहू, अन्नपूर्णा सोनकर, उर्वशी देशलहरे, परमीला आरदे,दीपा मंडावी,परमीला ,राम बाई विश्वकर्मा उपस्थित थीं ।नन्हे बच्चों के द्वारा मनाया गया यह रक्षाबंधन सभी के लिए आकर्षक का केंद्र रहा ।Spread the lovePost navigationमरहबा या रसूलल्लाह की गूंज से गूंजा दल्ली राजहरा: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला अजीमोशान जुलूस-ए-मोहम्मदी । वनग्रामों को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित ।