दल्ली राजहरा गुरुवार 27 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आज कुसुमकसा मण्डल में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। संत रविदास जी के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
संत रविदास जी ने अपने संपूर्ण जीवन में सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भक्ति का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस पावन अवसर पर आयोजित भव्य कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीणजन शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाओं और श्रद्धालुओं की टोली जब नगर भ्रमण पर निकली तो हर तरफ भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा, शक्ति केंद्र संयोजक हलधर महाराज, बूथ अध्यक्ष तेजराम साहू, प्रकाश जगनायक, अंजनी जगनायक, दुलेश्वर सुमन जगनायक, मोहनी चौरे, लता कौशिक, ममता झेलेकर, विद्या जगनायक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संत रविदास जी का संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” आज भी हमें आंतरिक शुद्धता, सदाचार और मानव सेवा का मार्ग दिखाता है। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने एवं समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।

 

संत रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती पर सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!