दल्ली राजहरा गुरुवार 27 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” के तहत बालोद पुलिस जिले के कोने-कोने में साइबर अपराध के खिलाफ अलख जगा रही है। पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रकांत गवर्ना के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260822-WA0073-3.mp4अभियान के दूसरे सप्ताह में पुलिस ने बैंक, पोस्ट ऑफिस और ग्रामीण अंचलों में दस्तक देकर नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, OTP/PIN और डिजिटल लेन-देन में सावधानी का पाठ पढ़ाया।आज कहाँ-कहाँ चला जागरूकता अभियान..! आज दिनांक 27.08.2026 को जिले में थाना/चौकीवार आयोजित कार्यक्रम इस प्रकार रहे -थाना मंगचुआ: ग्राम रेंगाडाबरी ग्रामीण बैंक ,थाना सुरेगांव: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, सुरेगांव , साइबर सेल एवं थाना बालोद: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, बालोद एवं JSKB, दुधली ,थाना दल्ली राजहरा: पोस्ट ऑफिस, दल्ली राजहरा एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI), दल्ली राजहरा ,थाना देवरी: बैंक ऑफ बड़ौदा, देवरी ,पुलिस चौकी पिनकापार: CG ग्रामीण बैंक, पिनकापारठगों से कैसे बचें..? पुलिस ने बताया मूल मंत्र कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं मैसेज, संदिग्ध लिंक, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपाय बताए गए।पुलिस ने स्पष्ट हिदायत दी – अपना OTP, UPI PIN, CVV, पासवर्ड और बैंकिंग की गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध QR Code स्कैन करने तथा अनजान ऐप/APK डाउनलोड करने से बचें। सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें। बालोद पुलिस की दिल से अपील – जागरूक बनें, 5-10 लोगों को जागरूक करें..!बालोद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक रहें और कम से कम 5 से 10 अन्य लोगों को भी साइबर सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक करें, ताकि यह सुरक्षा कवच हर घर तक पहुंच सके।ठगी हो जाए तो क्या करें..!घबराएं नहीं! साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन वित्तीय ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 📞 1930 पर शिकायत दर्ज करें तथा संबंधित थाना को सूचना दें। समय पर शिकायत से ठगी गई राशि को रोकने/वापस दिलाने की संभावना बढ़ जाती है।बालोद पुलिस का संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, साइबर अपराध से बचें।Spread the lovePost navigationसेजेस नया बाजार राजहरा में मनाया गया भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पर्व रक्षाबंधन । सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने जीता 10 गोल्ड , अब दिखाएंगे बिलासपुर में दम ।