दल्ली राजहरा गुरुवार 03 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 शिक्षा के क्षेत्र में सुदूर वनांचल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आदिवासी विकासखंड डौंडी के अंतिम छोर पर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय आमाडुला की दो मेधावी छात्राओं ने इतिहास रच दिया है।विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा नीलिमा दुगेंद्र पिता महेंद्र दुगेंद्र एवं हसनी कोरटिया पिता हेमंत कुमार कोरटिया का चयन प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए हुआ है। यह विद्यालय छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जहां अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी बच्चों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ-साथ इंजीनियरिंग, मेडिकल (NEET/JEE) जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष कोचिंग दी जाती है। कड़ी मेहनत और लगन से पाया मुकाम प्राचार्य श्रीमती स्नेहलता शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा काफी कठिन होती है। हमारे विद्यालय के समस्त बच्चों ने इस परीक्षा के लिए दिन-रात अथक परिश्रम किया था। शिक्षकों द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं लेकर बच्चों को तैयार किया गया था। आज नीलिमा और हसनी का चयन होने से विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। इन दोनों की सफलता अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।उन्होंने कहा कि वनांचल होने के बावजूद हमारे बच्चे किसी से कम नहीं हैं, यदि उन्हें सही मार्गदर्शन मिले तो वे बड़े से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। बधाइयों का लगा तांता इस उपलब्धि पर विकासखंड शिक्षाधिकारी श्री प्रवीण कुमार चतुर्वेदी ने दोनों छात्राओं को बधाई दी और इसे शिक्षकों की मेहनत का फल बताया।संकुल समन्वयक रोमन लाल कोसमा, शिक्षक प्रवीण कुमार सांडिल्य, शंकर लाल टेकाम, पदुम लाल रात्रे, मिश्री लाल सिन्हा, दिलीप कुमार कौमार्य, कमल किशोर रावटे सहित ग्राम पंचायत आमाडुला के सरपंच एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने चयनित छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों ने कहा कि इन बेटियों ने पूरे आमाडुला क्षेत्र का नाम रोशन किया है।Spread the lovePost navigationस्वामी आत्मानंद स्कूल खलारी में हर्षोल्लास से मनाया गया संस्कृत दिवस : प्राचार्य ने कहा – संस्कृत सभी भाषाओं की जननी । लौह नगरी की शान सप्तगिरी पार्क को संवारने की पहल, सीटू ने नगर प्रशासन को सौंपा सुझाव-पत्र