दल्ली राजहरा गुरुवार 03 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541लौह नगरी के एकमात्र प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल सप्तगिरी पार्क की व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा वहां कार्यरत सुरक्षा कर्मियों की सुविधाओं को लेकर हिन्दुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन (सीटू), शाखा दल्ली-राजहरा ने नगर प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। यूनियन की टीम ने कल 02 सितम्बर को पार्क का अवलोकन किया था। यूनियन ने अपने पत्र में पार्क के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु ध्यान आकर्षित कराया है। पार्क के रख-रखाव हेतु दिए गए सुझाव:यूनियन द्वारा अवलोकन के दौरान कुछ बिंदुओं की ओर ध्यान दिलाया गया है, जिनमें सुधार से पार्क की सुंदरता और सुरक्षा और बढ़ सकती है – 👉 पार्क की कुछ जगहों पर फेंसिंग/जाली क्षतिग्रस्त है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है।👉 बरसात के मौसम में खुले में पड़े बिजली के स्विच/ वायरों को सुरक्षित करने की आवश्यकता है ताकि कोई हादसा न हो।👉 स्वामी विवेकानंद प्रतिमा परिसर एवं जलाशय परिसर के गेटों पर सुरक्षा हेतु ताले लगाए जाएं।👉 पशु-पक्षियों के पिंजरों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।👉 बच्चों के झूले एवं फिसल पट्टियों के रख-रखाव की आवश्यकता है।👉 पार्क में रखी प्रतिमाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का सौंदर्यीकरण किया जाए।👉 पार्क में उगी बड़ी घासों की साफ-सफाई कराई जाए।सुरक्षा गार्ड कर्मियों की सुविधाओं हेतु आग्रह: यूनियन ने पार्क में कार्यरत सुरक्षा गार्ड श्रमिकों के लिए कुछ मानवीय सुविधाओं की मांग भी रखी है –👉- पार्क के विशाल क्षेत्र को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जाए।👉- बरसात एवं गर्मी से बचाव हेतु गार्डों के लिए एक सुरक्षित विश्राम स्थल की व्यवस्था हो।👉- लाइट आदि जलाने के लिए घास वाले क्षेत्र में जाने हेतु गमबूट, एवं विशेष दस्ताना ,रेनकोट जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।सकारात्मक चर्चायूनियन अध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि सप्तगिरी पार्क लौह अयस्क खान समूह के कर्मचारियों, परिजनों एवं नगरवासियों के लिए गौरव का स्थल रहा है। हम चाहते हैं कि नगर प्रशासन के सहयोग से इसे फिर से उसी सुंदर रूप में संवारा जाए। इस विषय पर नगर प्रशासक श्री मंगेश शेलकर के साथ यूनियन की ओर से अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, सचिव पुरुषोत्तम सिमैया, संगठन सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय, संयुक्त सचिव रामाधीन,अन्य पदाधिकारी नकुल देवांगन, सुनील नोन्हारे, संजय यादव, राजकुमार तथा प्रबंधन की ओर से , सहायक महाप्रबंधक रमेश हेडऊ, सहायक महाप्रबंधक अतुल कॉलेश मौजूद रहे। लगभग एक घंटे तक सकारात्मक चर्चा हुई। नगर प्रशासक ने सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।Spread the lovePost navigationशिक्षा में वनांचल का परचम: आमाडुला सेजेस की दो आदिवासी छात्राओं का प्रयास आवासीय विद्यालय में चयन । कुसुम कसा में विद्यार्थियों ने पेड़ों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प