दल्ली राजहरा सोमवार 07 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
 छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से रेलवे महिलाओं द्वारा पारंपरिक पोला एवं तीज मिलन कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट दल्लीराजहरा में 6 सितंबर रविवार संध्या 5 pm किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

कार्यक्रम का सफल एवं आकर्षक संचालन दीप्ति राकेश कोष्ठा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं गीत-संगीत, रैंप वॉक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम के दौरान सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल सीमा बरठीया जी तथा ओशी कंप्यूटर की शिक्षिकाएं प्रिया साहू एवं भारती साहू का रेलवे महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को और भी विशेष एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम के लिए रेलवे महिलाएं स्नेहा कुमारी,पूनम सहारे, भारती साहू, पी प्रमिला मुरली, दीप्ति कोष्ठा, ऊषा कुमारी, पुष्पा टंडन, सुनीता कुशवाहा, पार्वती चंद्रवंशी, गोपिका कोसमा, प्रिया साहू, खुशबू कौशिक,सी एच त्रिवेणी, कृष्णा हरिप्रिय, मंजू साहू सभी का भरपूर सहयोग रहा।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 26 की पार्षद टी. ज्योति ने रेलवे महिला मंडल एवं आयोजन समिति की सभी महिलाओं को पोला एवं तीज मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्षद टी. ज्योति ने कहा कि पोला और तीज जैसे पारंपरिक पर्व हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

उन्होंने रेलवे महिलाओं द्वारा किए गए इस सुंदर एवं सराहनीय आयोजन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

टी. ज्योति पार्षद ने सभी रेलवे महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों को पोला एवं तीज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!