दल्ली राजहरा सोमवार 07 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हें-मुन्नों ने मोहा मन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश स्थानीय शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार 07 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260907-WA0074.mp4कार्यक्रम का शुभारंभ शाला परिवार एवं पालकगण द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की आरती, तिलक-चंदन और फूल-मालाओं से अभिनंदन के साथ किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण, बलराम और राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। शाला परिसर में परंपरागत *मटकी फोड़ एवं दही लूट* का आयोजन किया गया, जिसने बाल गोपाल की लीलाओं को जीवंत कर दिया। बच्चों ने उत्साह के साथ मटकी फोड़ी और दही लूट का आनंद लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260907-WA0073.mp4कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जग के पालनहार विष्णु के ऐसे अवतार हैं, जिन्होंने अपने पद और कर्तव्य परायणता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिस रूप में वे अवतरित हुए, उसे पूरे विश्वास और जिम्मेदारी से निभाया।बाल्यावस्था में माँ यशोदा के साथ वात्सल्य, ग्वाल बनकर गाय चराना और पशु सेवा, तथा महाभारत काल में सत्य का साथ देते हुए पांडवों को विजय दिलाना – उनके जीवन का प्रत्येक क्षण कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न खेलों का भी आयोजन किया गया। वहीं पर्यावरण शुद्धता और संरक्षण का संदेश देते हुए शाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।इस बहुउद्देश्यीय कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालन समूह के अध्यक्ष युवराज साहू, शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता के कुशल नेतृत्व में समस्त शिक्षक साथियों – खोमलाल, अनीशा भास्कर, एल.के. धालेन्द्र, प्रदीप बंसोड़े, कु. शालिनी, शीतल साहू, पूजा साहू, रूखसार खान, दिलेश्वरी साहू, कुलेश्वरी साहू, कु. प्रीति साहू, कु. प्रभा मानिकपुरी, कु. अमीषा कुलदीप, कु. रश्मि भारद्वाज एवं भृत्य श्रीमती हेमलता, मोहिनी, पुष्पा निषाद ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260907-WA0071.mp4Spread the lovePost navigationबालोद में तृतीय जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता संपन्न, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम । बालोद जिला स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, 30 होनहार खिलाड़ियों का संभाग के लिए चयन ।