दल्ली राजहरा मंगल वार 8 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच और साइबर क्राइम की दी गई जानकारी राज्य बाल संरक्षण समिति के निर्देशन में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश व मार्गदर्शन तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में दिनांक 07 सितंबर 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेली में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम तथा बाल अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार के शोषण या संकट की स्थिति में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।विशेषज्ञों ने डाला महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मोना रावत, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर हेम शंकर निर्मलकर, काउंसलर पूर्णिमा साहू, चैतन्य ट्रेनिंग एसोसिएट सुरडोंगर से भुनेश्वरी कोर्राम तथा बिहान जेंडर मास्टर ट्रेनर भर्रीटोला से सीता धलनिया के मार्गदर्शन में जागरूकता सत्र संचालित किया गया। ब्लॉक नोडल मोना रावत ने बच्चा कौन है, बच्चों पर विशेष ध्यान क्यों दिया जाना चाहिए, बच्चों को कौन-कौन से अधिकार प्राप्त हैं और बच्चों के प्रति सरकार की क्या जिम्मेदारियां हैं, इस पर प्रकाश डाला।पूर्णिमा साहू ने पॉक्सो एक्ट 2012, किशोर न्याय अधिनियम 2015 और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। हेम शंकर निर्मलकर ने साइबर क्राइम और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के संबंध में जानकारी देते हुए अपने कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डाला और बताया कि पीड़िता को एक घंटे के भीतर सहायता प्रदान की जाती है।भुनेश्वरी कोर्राम ने गुड टच-बैड टच और कन्या भ्रूण हत्या जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की, वहीं सीता धलनिया ने बाल यौन शोषण पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य जनक लाल भुआर्य, संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं लगभग 150 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationबालोद जिला स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, 30 होनहार खिलाड़ियों का संभाग के लिए चयन । कुसुम कसा मंडल की मासिक बैठक संपन्न, पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प ।