दल्ली राजहरा शुक्रवार 18 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिला शिक्षा अधिकारी, बालोद के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नया बाजार राजहरा में आज ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।विद्यालय के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी विंग के छात्र-छात्राओं ने ‘विकसित भारत 2047’, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ भाग लिया तथा अपनी कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्राचार्य महोदय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260918-WA0087.mp4प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।Spread the lovePost navigationराजहरा खदान समूह के सिविल मेंटेनेंस ऑफिस भू _विज्ञान एवं बी आर शॉप में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा उत्सव ।