दल्ली राजहरा मंगलवार 22 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 गायत्री शक्तिपीठ दल्ली-राजहरा में 20 सितंबर 2026 को टोली सम्मान एवं विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया।गायत्री परिवार का संकल्प – घर-घर पहुंचे गायत्री का प्रकाशhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260922-WA0124.mp4गायत्री शक्तिपीठ की परम पूज्य माताजी श्रीमती भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी महोत्सव के पावन अवसर पर ग्राम तीर्थ प्रवज्या के प्रथम चरण के तहत बालोद जिले के डौण्डी ब्लॉक में दो दिवसीय (19 एवं 20 सितंबर 2026) दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस पुनीत उद्देश्य के तहत 19 सितंबर को शाम बालोद जिले के चार ब्लॉकों – डौण्डी, डौण्डी लोहारा, बालोद, गुण्डरदेही एवं गुरूर के कार्यकर्ताओं ने टोली बनाकर लगभग 30 गांवों में दीप यज्ञ संपन्न कराए। दूसरे दिन 20 सितंबर को इन्हीं टोलियों द्वारा 55 गांवों में सामूहिक दीप यज्ञ एवं कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया।इसका मुख्य उद्देश्य था – “ग्राम-ग्राम में जागे चेतना, निर्माण का जागे चेतन, नर से नारायण बने हम सब, यही गायत्री की है स्थापना” इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाना। साथ ही गुरूर ब्लॉक में होने वाले आगामी 151 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का निमंत्रण देना और प्रत्येक गांव में मंडल इकाई का गठन कर गायत्री परिवार की पहुंच हर घर तक सुनिश्चित करना।55 गांवों में गूंजे वैदिक मंत्र, हुए संस्कारइस महाअभियान के दौरान राजहरा गायत्री परिवार के द्वारा ग्रामीणों के घरों में पुंसवन संस्कार, मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार सहित विभिन्न मांगलिक संस्कार भी संपन्न कराए गए। जिला स्तरीय गोष्ठी में टोलियों ने सुनाए अनुभव20 सितंबर को दोपहर 1 से 4 बजे तक दल्ली-राजहरा शक्तिपीठ में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन हुआ। जहां सभी ब्लॉकों की टोलियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि गांव-गांव में ग्रामीण गायत्री परिवार के विचारों से अत्यंत प्रभावित हुए, कई परिवारों ने अपने घरों में यज्ञ कराने और संस्कार कराने के लिए आग्रह किया। अंत में सभी टोली कार्यकर्ताओं का सम्मान कर भावभीनी विदाई दी गई।इनकी रही विशेष भूमिकाकार्यक्रम को सफल बनाने में बालोद जिले के सभी ब्लॉकों के परिजनों ने विशेष भूमिका निभाई। डौण्डी ब्लॉक के सक्रिय परिजन एक माह से इसे गुरु कार्य समझकर तन्मयता से लगे रहे और कार्यक्रम पूरी तरह सार्थक रहा।इस पुण्य अवसर पर मुख्य रूप से जिला समन्वयक बी.एस. अठभैया, जिला सचिव पुरुषोत्तम लाल सोनवानी, डौण्डी ब्लॉक समन्वयक नंदकिशोर पिस्दा ब्लॉक सह-समन्वयक संतोष कोरटिया, मुख्य ट्रस्टी हुलाष देवांगन, व्यवस्थापक हीरालाल पवार, डौण्डीलोहारा ब्लॉक समन्वयक बी.आर. साहू, गुरूर ब्लॉक समन्वयक धनसिंग गंजीर, बालोद ब्लॉक समन्वयक लोचन साहू सहित सोनसाय लटियारे, दिलीप निर्मलकर, गोपाल प्रसाद साहू, रोहित कुमार साहू, विजेन्द्र विश्वकर्मा, धर्मपाल नायक, कन्हैया लाल, टीकम साहू, जीवन लाल साहू, रेणुका गंजीर, अर्चना देशमुख, सावित्री सोनी, उमा सोनी, शिवानी मानिकपुरी, बंशीलाल रावटे, नाथूराम सिवाना, त्रिभुवन राणा, गुरूर ब्लॉक से सुलेखा साहू, नरेन्द्र साहू, दिनदयाल साहू, रोहित साहू, बालोद से दशरथ कलिहारी, हेमबती सिहारे, वृंदा साहू, खेमलाल साहू, मोहन लाल, डौण्डीलोहारा से वीरेन्द्र साहू, मोहन सिन्हा, शिवेन्द्र झारिया एवं जिला बालोद के सैकड़ों गायत्री परिजन उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationविधायक प्रतिनिधि अजय छाजेड़ ने बच्चों संग मनाया जन्मदिन, सेजेस नया बाजार में दिया नेवता भोज । गांव के पास भालू छोड़ने पर बवाल, पांच पंचायतों ने खोला रेंजर के खिलाफ मोर्चा, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन ।