दल्ली राजहरा शनिवार 26 सितम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 नगर की सबसे पुरानी सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति, राजहरा द्वारा इस वर्ष 68वें शारदीय नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया।

समिति ने विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया, पूर्व विधायक श्री डोमेन्द्र भेड़िया, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चौहान को दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल होने का सादर निमंत्रण दिया। सभी अतिथियों ने निमंत्रण सहर्ष स्वीकार करते हुए उत्सव में शामिल होने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक गगन चंद्र पड्ड्या, उपाध्यक्ष गौतम बेरा, सचिव कनक बनर्जी, मदन माइती एवं कोषाध्यक्ष गौतम बोस उपस्थित रहे।

 

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 68 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना, भव्य पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पूजा को गरिमापूर्ण रूप से आयोजित किया जाएगा। समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!