दल्ली राजहरा मंगलवार 29 सितंबर 2026 भोजराम साहू9893 765541 सिस्टम से हारा, उम्मीद छोड़ चुका एक गरीब पिता… और एक जनसेवक की एक महीने की दौड़। आखिरकार तीन साल बाद न्याय मिला। किल्लेकोड़ा निवासी तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार के दाऊलाल के यूको बैंक खाते में ₹2,00,000 की बीमा सहायता राशि पहुंचते ही उनका परिवार खुशी से भावुक हो गया। दाऊलाल की पत्नी का तीन साल पहले निधन हो गया था। सरकार की तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली बीमा राशि के लिए उन्होंने आवेदन किया था, लेकिन फाइल विभागों में अटकी रही। कमजोर आर्थिक स्थिति में दो जवान बेटियों की परवरिश और उनकी शादी की चिंता उन्हें लगातार सता रही थी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260929-WA0069.mp4 “मैं हर ऑफिस जा-जा कर थक गया था। लगा था अब पैसा नहीं मिलेगा।” – दाऊलाल की आंखें राशि मिलने की खबर सुनकर भर आईं। कैसे बदली किस्मत… गांव के ही होरीलाल सिन्हा ने जब भाजपा नेता और पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस को इस मामले से अवगत कराया तो उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी मान लिया।संजय बैस ने दो स्तर पर काम किया:1. सीधे अधिकारियों से संपर्क कर फाइल की स्थिति जानी।2. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कर मामले को शासन तक पहुंचाया।3. वनोपज एवं तेंदूपत्ता से जुड़े राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त यज्ञदत्त शर्मा* को भी पूरे मामले से अवगत कराया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260929-WA0071.mp4लगातार फॉलोअप का नतीजा रहा कि एक महीने के भीतर ही दाऊलाल के खाते में दो लाख रुपये आ गए। संजय बैस ने कहा – “हक दिलाना ही असली सेवा है”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260929-WA0070.mp4इस सफलता पर संजय बैस ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान में इससे बड़ी सेवा क्या हो सकती है। जरूरतमंद की परेशानी को अपनी परेशानी समझना ही भाजपा का संस्कार है। दाऊलाल जी के चेहरे की खुशी मेरे लिए किसी सम्मान से बड़ी है।” उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम आदमी के लिए वरदान है। हर नागरिक को इसका उपयोग करना चाहिए।दाऊलाल ने भावुक होते हुए संजय बैस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री यज्ञदत्त शर्मा का आभार जताया। अब यह राशि उनकी बेटियों के भविष्य और विवाह के लिए बड़ा सहारा बनेगी।Spread the lovePost navigationअंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉ. श्रीमती शिरोमणि माथुर के 81वें जन्मदिन पर विशेष संदेश – “मेरी हर सांस में बसा है दल्ली-राजहरा” शहीद कॉ. शंकर गुहा नियोगी का विचार आज भी जिंदा है – 35वें शहादत दिवस पर दल्ली राजहरा में जन मुक्ति मोर्चा ने भरी हुंकार ।