दल्ली राजहरा बुधवार 30 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 पुराने बाजार से दल्ली माइंस को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर महुआ पेड़ के पास रेलवे पुल के ऊपर सड़क धंसने से बड़ी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा था। लगातार हो रही बारिश से पुल के किनारे की मिट्टी  देखते ही देखते सड़क के  किनारे धस गया ।

यह वही मार्ग है जिससे प्रतिदिन हजारों लोग, स्कूली बच्चे, मजदूर और शहीद अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के परिजन गुजरते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गड्ढा इतना गहरा हो चुका था कि रात के अंधेरे में कोई भी वाहन या पैदल यात्री इसमें गिरकर गंभीर रूप से घायल हो सकता था।

दो दिन तक प्रशासन बेखबर, रवि जायसवाल ने उठाई आवाज

 

नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने बताया कि उन्होंने समय रहते इसकी सूचना रेलवे प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को दी थी, लेकिन दो दिनों तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। गड्ढा लगातार बढ़ता रहा और लोगों की चिंता भी।
अंततः स्थिति को गंभीर होता देख गुरुवार को रवि जायसवाल अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से सीधी चर्चा कर तत्काल बैरिकेडिंग और मरम्मत की मांग की।

 

धरने के बाद हरकत में आया रेलवे प्रशासन

 

धरने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आया। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारियों ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक संसाधन, जेसीबी, मुरुम और मजदूर भेजकर धंसे हुए हिस्से को भरने और सुरक्षित करने का काम युद्धस्तर पर शुरू करा दिया।
रेलवे प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से फिलहाल बड़े हादसे की आशंका टल गई है। रेलवे अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि पुल के किनारे स्थायी सुरक्षा दीवार और जल निकासी की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी।

इनकी रही मौजूदगी

 

इस दौरान पूर्व पार्षद चंद्र प्रकाश सिन्हा, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण शर्मा, आशीष जायसवाल, वेद प्रकाश चंद्राकर, विनोद साहू, राहुल शर्मा, जवाहर देवांगन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों और शहीद अस्पताल आने-जाने वाले लोगों ने कहा कि रवि जायसवाल ने समय रहते आवाज उठाकर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। लोगों ने उनके इस जनहित के प्रयास की सराहना की।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!