दल्ली राजहरा बुधवार 30 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 पुराना बाजार से दल्ली माइंस जाने वाली मुख्य सड़क पर महुआ पेड़ के पास रेलवे पुल के ऊपर रेलवे ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क धंस गई और पेयजल पाइपलाइन टूट गई, जिससे वार्ड क्रमांक 10 में पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई बंद है।मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने तत्काल मोर्चा संभाला और अपने नेतृत्व में मरम्मत एवं पेयजल बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260930-WA0040.mp4कैसे हुआ हादसा – 9 इंच की लापरवाही वार्ड 18 के जनसेवक रूपचंद निषाद ने बताया कि रेलवे द्वारा बनाए गए पुल में पानी निकासी के लिए होल सड़क से 9 इंच ऊंचा बना दिया गया, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर धीरे-धीरे जमीन में रिसता रहा और जमीन बैठ गई। सड़क धंसने से नीचे बिछी पेयजल पाइपलाइन का जॉइंट खुल गया। यह पाइपलाइन वार्ड 10 संतोषी मंदिर के बोर से वार्ड 18 होते हुए वार्ड 10 को पानी देती है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260930-WA0041.mp4अध्यक्ष तोरण लाल साहू की तत्परता से टला बड़ा हादसा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने बताया कि वार्ड पार्षद मालती निषाद द्वारा उन्हें समस्या की जानकारी दी गई थी। जानकारी मिलते ही अध्यक्ष जी ने तत्काल दल्ली माइंस मैनेजर ,बीएसपी नगर प्रशासन विभाग के AGM रमेश हेड़ऊ और रेलवे स्टेशन मास्टर से बात कर संयुक्त कार्रवाई तय की। अध्यक्ष जी के नेतृत्व में हुए प्रमुख कार्य:https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260930-WA0039.mp41. दो दिन पहले ही सुरक्षा: पार्षदों की शिकायत पर अध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग लगाई, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। 2. पेयजल के लिए विशेष टीम: अध्यक्ष ने पेयजल विभाग की टीम को सुबह से ही मौके पर लगाया। अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि आज ही वार्ड 10 में पानी की सप्लाई पूरी तरह चालू हो जाएगी।3. सड़क मरम्मत का रोडमैप: अध्यक्ष के नेतृत्व में तय हुआ कि जेसीबी से धंसी सड़क के क्रांक्रीट-डामर को हटाकर बीएसपी से मुरुम लाकर भराव किया जाएगा। अध्यक्ष श्री साहू ने बताया कि नारायणपुर से भी रेलवे के कर्मचारी बुलाए गए हैं और कल तक सड़क का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। भविष्य में पानी निकासी के होल को सड़क के समतल करने के लिए भी रेलवे को कहा गया है। स्थानीय लोगों ने संकट की इस घड़ी में त्वरित निर्णय लेकर कार्य शुरू कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू के नेतृत्व की सराहना की है।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा: धंसती सड़क पर रवि जायसवाल का धरना रंग लाया, रेलवे प्रशासन ने शुरू कराया मरम्मत कार्य । दल्ली राजहरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 33 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित ।