दल्ली राजहरा बुधवार 30 सितंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 आज दिनांक 29/09/2026 को माननीय जिला कलेक्टर महोदया दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश व मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजानंद साहू के नेतृत्व में शासकीय आईटीआई केंद्र डौंडी, जिला बालोद में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालकों एवं महिलाओं के सुरक्षा, संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मिशन वात्सल्य, मिशन शक्ति, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं तथा महिला एवं बाल अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।प्रतिभागियों को विशेष रूप से –– बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006– लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), 2012– किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराया गया।कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, बाल शोषण एवं बच्चों के साथ होने वाले लैंगिक अपराधों की रोकथाम, बच्चों की सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की समस्या अथवा संकट की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सहायता प्राप्त करने के संबंध में बताया गया। साथ ही महिलाओं को हिंसा एवं उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।विभागीय प्रतिनिधियों ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वे स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी महिला एवं बाल अधिकारों तथा संरक्षण कानूनों के प्रति जागरूक करें।कार्यक्रम में मोना रावत (मिशन वात्सल्य मास्टर ट्रेनर डौंडी), प्रशिक्षण अधिकारी श्री गुलाब, श्रीमती कविता परगनिहा, श्रीमती राज्य श्री जोशी, श्री नंदकुमार साहू, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू, परियोजना समन्वयक श्री वेदप्रकाश साहू, जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति सहित लगभग 100 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 33 में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित । बालोद ब्रेकिंग: गणेश विसर्जन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई – 09 DJ जब्त, धारदार कड़े-चूड़े भी उतरवाए ।