दल्ली राजहरा गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान एवं नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे अर्जुन रथ परिसर, दल्ली राजहरा में स्वच्छता अभियान के साथ होगी। इस अभियान में कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। स्वच्छता अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी के स्वच्छता और जनसेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि स्वच्छता अभियान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे। इन सभाओं में कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगाए गए मतदाता सूची से जुड़े आरोपों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। रतिराम कोसमा ने बताया कि कांग्रेस इन मामलों की निष्पक्ष जांच और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अपनी बात जनता के बीच रखेगी। इसके पश्चात गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दल्ली राजहरा के सभी कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई शहीद -ए -आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती । विधायक प्रतिनिधि और जनपद सदस्य की मांग पर बड़ी राहत, डॉ. आशी जैन की कुसुमकसा PHC में पुनः पदस्थापना।