दल्ली राजहरा गुरुवार 01 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज नगर के वार्ड क्रमांक 01 स्थित तालाब में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वयं मैदान में उतरकर फावड़ा, झाड़ू और हाथों में दस्ताने लेकर श्रमदान किया और तालाब परिसर की पूरी सफाई कर “सेवा ही संगठन, स्वच्छता ही संस्कार” के संकल्प को साकार किया। तालाब के किनारे जमा कचरा, घास-फूस और प्लास्टिक को हटाकर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया।

कार्यकर्ताओं ने संदेश दिया कि जब कार्यकर्ता सेवा के लिए एकजुट होते हैं, तो केवल स्थान नहीं बदलता, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत होती है। स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
रामेश्वर साहू, तोरण लाल साहू, प्रकाश ठाकुर, रमेश गुजर, सुजीत झा, राकेश द्विवेदी, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र बेहरा, श्याम जायसवाल, राकेश देवांगन, दमनदीप, सागर गणिर, सुमीत जैन, समर्थ लाखाणी, सुरेश जायसवाल, गिरधर सिन्हा, प्रमोद रात्रे, प्रमोद कुमार एवं सोमेश जायसवाल।

सभी कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से भी अपील की कि आइए, हम सभी मिलकर स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारी और दैनिक संस्कार बनाएं। अपने वार्ड, अपने नगर और अपने समाज को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए आगे आएं।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!