दल्ली राजहरा शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशव्यापी महाधरना का बड़ा असर हुआ है। रायपुर के तूता में हुए महाधरना के बाद सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, मध्यान्ह भोजन रसोइया सहित सभी योजना कर्मियों के मानदेय में वृद्धि का आश्वासन दिया है।प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता कल 1 अक्टूबर को तूता में जुटे थे। लंबे समय से सम्मानजनक मानदेय और सामाजिक सुरक्षा की मांग की जा रही थी। धरने के बाद सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और श्रम सचिव ने BMS के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की।चर्चा में सरकार ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित मांगों पर क्रमबद्ध तरीके से बैठक कर ठोस निर्णय लिया जाएगा। इससे पहले 24 सितंबर को मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, महिला बाल विकास मंत्री और वित्त मंत्री की मौजूदगी में भी बैठक हुई थी, जिसमें मंत्रिस्तरीय उपसमिति बनाने का फैसला हुआ था।माधुरी रथ ने क्या कहा….?आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ (BMS) की प्रदेश महामंत्री माधुरी रथ ने बताया कि “सरकार ने सकारात्मक चर्चा की है। मंत्री जी ने आश्वस्त किया है कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर मानदेय में वृद्धि की जाएगी और यह लाभ 2026 में ही दिया जाएगा। आंदोलन के बाद ज्ञापन शिक्षा मंत्री जी को सौंपा गया।” महाधरना में क्षेत्र संगठन मंत्री सी. वी. राजेश, अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, दिनेश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिंह देव, महामंत्री शंखध्वनि बनाफर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। BMS ने कहा है कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन शेष मांगों के लिए संवाद और संघर्ष दोनों जारी रहेगा।Spread the lovePost navigationमरदेल में भालू छोड़े जाने का मामला गरमाया, ग्रामीणों का तहसील के सामने हल्ला-बोल । दल्ली राजहरा : गांधी विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनी गांधी शास्त्री -जयंती, युवराज साहू ने दिया सत्य-अहिंसा का संदेश ।