दल्ली राजहरा शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 गांधी जी के आदर्शों से प्रेरित नगर के प्रतिष्ठित शाला गांधी विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श युवराज साहू और शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता रहीं।प्राचार्या ने दी शुभकामनाएं –प्राचार्या मंजू गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्रों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं।युवराज साहू ने याद दिलाए गांधी-शास्त्री के आदर्श –मुख्य अतिथि युवराज साहू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को अर्पित कर दिया। किसानों के योगदान को यादगार बनाने के लिए शास्त्री जी ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। उन्होंने कहा कि गांधी जी के दिखाए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही हमारी शाला का नाम गांधी विद्या मंदिर रखा गया है और उन्हीं आदर्शों के कारण आज यह शाला शहर के सबसे सफल विद्यालयों में शुमार है। अंत में उन्होंने राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश दिया।ये रहे मौजूद – कार्यक्रम में शिक्षक प्रदीप बंसोड़े, दिलेश्वरी साहू, पूजा साहू, कु. रश्मि भारद्वाज, कुलेश्वरी साहू, प्रीति साहू, अनीशा भास्कर, शालिनी सुखदेवे, रुखसार मैडम, प्रभा मानिकपुरी, भृत्य पुष्पा बाई, मोहिनी सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationराज्य सरकार ने दिया आश्वासन, इसी सत्र मध्य प्रदेश की तर्ज पर बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका का मानदेय : माधुरी रथ,महामंत्री गांधी जयंती पर पर्यावरण प्रेमियों ने नियोगी नगर तालाब की सफाई कर दिया जल संरक्षण का संदेश ।