दल्ली राजहरा शनिवार 03 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 थाना बालोद पुलिस ने धान खरीदी में धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी पर दो किसानों से कुल 333 क्विंटल से अधिक धान खरीदकर 6 लाख 71 हजार रुपये से अधिक की ठगी का आरोप है।क्या है पूरा मामला? प्रार्थी मनसुख साहू एवं परमानंद साहू निवासी ग्राम हीरापुर ने थाना बालोद में संयुक्त रूप से लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2026 में गर्मी फसल की धान खरीदी के दौरान आरोपी संजय कुमार साहू निवासी ग्राम मेड़की ने उनसे धान खरीदा था।पहले मामले में आरोपी ने प्रार्थी से 150 क्विंटल 30 किलो धान, प्रति क्विंटल 2,300 रुपये की दर से कुल 3,45,690 रुपये की धान खरीदी और भुगतान के लिए चेक दिया। जब किसान बैंक में चेक लेकर गया तो खाते में पैसा ही नहीं था, चेक बाउंस हो गया। दूसरे मामले में इसी आरोपी ने 183 क्विंटल 28 किलो धान, प्रति क्विंटल 2,050 रुपये की दर से कुल 3,75,724 रुपये की धान खरीदी। इसमें सिर्फ 50,000 रुपये नगद देकर बाकी 3,25,724 रुपये के चेक थमा दिए, जो बैंक में लगाने पर फिर बाउंस हो गए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261003-WA0002.mp4दोनों मामलों को मिलाकर आरोपी ने कुल 6,71,414 रुपये की धोखाधड़ी की। पुलिस की कार्रवाई शिकायत पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 509/2026 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी एवं गवाहों के कथन, धान खरीदी के दस्तावेज, आरोपी द्वारा दिए गए बाउंस चेक और इकरारनामा जप्त किए। विवेचना में धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर आरोपी संजय कुमार साहू पिता स्व. अधनू राम साहू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मेड़की थाना व जिला बालोद को दिनांक 30.09.2026 को रात्रि 08:00 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।बालोद पुलिस की अपील बालोद पुलिस ने आम किसानों और नागरिकों से अपील की है कि कृषि उपज की खरीदी-बिक्री या किसी भी बड़े आर्थिक लेन-देन के समय आवश्यक दस्तावेज, इकरारनामा और भुगतान संबंधी अभिलेख सुरक्षित रखें।किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। Spread the lovePost navigationसिलाई मशीन से संवरेगा भविष्य: तस्करी और शोषण की शिकार बालिका को बाल कल्याण समिति ने दिया आत्मनिर्भरता का तोहफा । यातायात, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर दल्लीराजहरा में होगा कल विशेष जागरूकता अभियान।