दल्ली राजहरा मंगल वार 06 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541डाक विभाग ने 10 मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत, सेजेस नया बाजार में दिखा उत्साह स्वामी आत्मानंद जी की जयंती के अवसर पर सेजेस नया बाजार, राजहरा में एक अनोखी पहल की गई। डाक विभाग, दल्ली राजहरा के सहयोग से ‘प्रकृति को बचाने हेतु धरती मां को पत्र’ विषय पर विशेष पत्र लेखन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में शाला के लगभग 450 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए रंग-बिरंगे और आकर्षक लेटर पैड खुद तैयार किए और उस पर धरती मां को संबोधित करते हुए भावपूर्ण पत्र लिखे। बच्चों ने लिया ये संकल्पविद्यार्थियों ने अपने पत्रों में पेड़-पौधों की रक्षा, जल संरक्षण, प्लास्टिक का कम उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग का संकल्प लिया। कई बच्चों ने लिखा कि “प्रकृति केवल उपयोग की वस्तु नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है।” इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लेखन पूर्ण होने के बाद सभी पत्र मिडिल विंग प्रभारी टोमन लाल सिन्हा द्वारा मुख्य डाकघर अधिकारी को सौंपे गए।डाक विभाग ने 10 बच्चों को किया सम्मानित बच्चों की रचनात्मकता को ब बच्चों ढ़ावा देने के लिए डाक विभाग, दल्ली राजहरा द्वारा 10 उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे सभागार में तालियों की गूंज सुनाई दी।डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान हमारे सहयोगी जयप्रकाश जायसवाल पोस्ट मास्टर दल्ली राजहरा, दीपक पटेल डाक सहायक दल्ली राजहरा, पुरोहित निषाद पोस्ट मास्टर नर्राटोला ने विद्यार्थियों को डाक विभाग की जनकल्याणकारी सेवाओं, पत्र-पार्सल सेवाओं और अन्य उपयोगी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इससे बच्चों को डिजिटल युग में भी डाक विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका समझने का मौका मिला।प्राचार्य ने बताया पत्र लेखन का महत्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य गोरे सर ने कहा कि पत्र लेखन केवल विचार व्यक्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह भाषा कौशल, रचनात्मकता और भावनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य डाकघर अधिकारी श्री जायसवाल जी ने बच्चों को डाकघर सप्ताह के अवसर पर डाकघर भ्रमण के लिए भी आमंत्रित किया।आभार व्यक्त किया कार्यक्रम के अंत में साक्षी साहू ने डाक विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्राचार्य गोरे सर, मिडिल विंग प्रभारी सिन्हा सर, सुश्री साक्षी साहू सहित शाला परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।Spread the lovePost navigationभगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही समाज में सुख-शांति संभव – विधायक अनिला भेंड़िया । बालोद पुलिस की बड़ी सूचना: डौंडी लोहारा-राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर पुलिया क्षतिग्रस्त, रूट डायवर्ट ।