दल्ली राजहरा शनिवार 10 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय डौंडी में आज दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को जीवन कौशल एवं स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम की प्रशिक्षिका के रूप में टोमीन साहू उपस्थित रहीं। टोमीन साहू व्यावसायिक प्रशिक्षक (हेल्थ केयर) हैं। वे जीएनएम नर्सिंग उत्तीर्ण हैं तथा उन्हें व्ही वाय अस्पताल कमल विहार रायपुर में तीन वर्ष कार्य करने का अनुभव प्राप्त है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/video_20261010_184441.mp4प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका टोमीन साहू ने छात्राओं को बताया कि किसी व्यक्ति के अचानक बेहोश होने या हृदय गति रुकने की स्थिति में किस प्रकार सीपीआर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले व्यक्ति की सांस, पेट की गति और नाड़ी की जांच करनी चाहिए। यदि सांस नहीं चल रही है और नाड़ी नहीं मिल रही है तो तुरंत सीपीआर देना आवश्यक होता है। सीपीआर प्रक्रिया में तीस बार छाती को दबाना और दो बार मुंह से सांस देना होता है।इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योति मेश्राम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सीपीआर जैसी जीवन रक्षक तकनीक का ज्ञान हर विद्यार्थी के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह केवल एक कौशल नहीं बल्कि मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि अक्सर आपातकालीन स्थिति में लोग जानकारी के अभाव में अपने परिजनों को खो देते हैं, लेकिन यदि हमारी छात्राएं इस प्रशिक्षण को सीख लेंगी तो वे अपने घर, समाज और विद्यालय में किसी भी व्यक्ति का जीवन बचा सकेंगी। उन्होंने सभी छात्राओं से इस ज्ञान को अपने परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/video_20261010_184656.mp4प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने डमी पुतले पर सीपीआर का व्यावहारिक अभ्यास भी किया। इस प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा है कि वे आपातकालीन स्थिति में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकती हैं। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationखुर्शीटिकुर में रामायण प्रतियोगिता का भव्य समापन, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी बोले – दूसरों की मदद करना ही सच्चा धर्म है सेवा संकल्प पखवाड़ा: बैस दंपति ने बुजुर्ग माता को भेंट किया श्रवण यंत्र, लौटी चेहरे की मुस्कान ।