दल्ली राजहरा

शुक्रवार 10 जनवरी 2025

भोजराम साहू 98937 65541

दल्ली राजहरा के डॉक्टर श्रीमति शिरोमणि माथुर जो की प्रख्यात लेखिका है l उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है l अब तक उन्हें कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं l जिसमें प्रमुख रूप से गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड उनकी काव्य संग्रह “लाये स्वर्ग धरा पर ” को मिला है l

ìj

 

वहीं वाइड बुक रिकॉर्ड, राष्ट्रीय स्तर का नारायण सेवा संस्थान द्वारा साहित्य पुरस्कार , इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड एवं छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड के अलावा और कई अनगिनत अवार्ड उन्हें अब तक मिल चुके हैं l इसी सम्मान की कड़ी मे दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड 2024-25 सम्मान समारोह में दल्ली राजहरा की वरिष्ठ साहित्यकार व लेखिका शिरोमणि माथुर को प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड से नवाजा गया। शुरू से ही लेखन व साहित्य के क्षेत्र में विशेष रुचि रखने वाली समाज सेविका शिरोमणि माथुर विगत कई वर्षों से समसामयिक विषयों पर विशेष चर्चाओं का सृजन कर रही हैं l

इसके अलावा दल्ली राजहरा की समस्याओं के साथ-साथ शुरुआत से लेकर अब तक के विकास यात्राओं का जीवंत चित्रण इनके विशेष लेखो में झलकता है। उनके साहित्य व कविताओं में यथार्थ का चित्रण विशेष रूप से देखने को मिलता है l समाज सेवा व लोक सेवा के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से कार्य करते हुए उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष सेवाएं पूर्व में प्रदान की है l विगत कई वर्षों से अनेक पुरस्कार व सम्मान प्राप्त करने वाली क्षेत्र की समाज सेविका डॉ शिरोमणी माथुर को समाज सेवा शिक्षा व लोक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए 8 जनवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा दैनिक भास्कर के प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया अवार्ड 2024 – 25 से नवाजा गया। इस अवसर पर दैनिक भास्कर मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ हेड पवन अग्रवाल खो- खो संघ के जिला अध्यक्ष आशुतोष माथुर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस सम्मान से पूरे प्रदेश सहित हमारा दल्ली राजहरा विशेष रूप गौरवान्वित हुआ है। डॉ माथुर के नई दिल्ली में सम्मानित होने पर उनके इस उपलब्धि पर नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!