दल्ली राजहरा

रविवार 12 जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय दल्ली राजहरा में दिनांक 11 जनवरी 2025 दिन शनिवार को शाला प्रांगण मे माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी , श्री गणेशजी की पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास से बच्चों एवं पालकों के साथ मनाया गया ।

आनंद मेला कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि श्री युवराज साहू ( अध्यक्ष शाला संचालन समिति ) व शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता एवं व्यवस्थापक श्री लैलन कुमार साहू ने की l

आनंद मेला में नर्सरी से लेकर हायर सेकेंडरी के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की स्टालो मे खाने की सामग्री, और कई तरह के खेल संबंधित स्टाल लगाया गया था जिसमें बच्चों द्वारा शुल्क निर्धारित किया गया था ,खाने के स्टालों मे गुपचुप, दही कचोरी, दोसा,इटली, सांभर बड़ा,भजिया, मिर्ची भजिया, पुड़ी सब्जी,, मंचुरियन, मोमोज, चायनीज पकोड़ा, ढोकला,अप्पे,समोसा, भेल,इत्यादि बहुत सारे,बहुत ही कम दाम पर स्वादिष्ट और चटपटी आईटम लगाया गया था जिसका बच्चों, पालकों, अतिथिगण, शाला के स्टाफ और आनंद मेला में पधारे नागरिकों ने भरपूर आनंद लिया | आनंद मेला मे बच्चों को, आनंद के साथ साथ स्वच्छता, एवं आत्मनिर्भर बनने की सीख भी मिलती है| इस पूरे कार्यक्रम में शाला के शिक्षक /शिक्षिकाऐं श्री प्रदीप बंसोड़े, श्री एल.के.धलेंन्द्र ,श्री शीतल साहु, श्री खोमलाल, श्रीमती कुलेश्वरी साहू, कु .दिव्या तिवारी,, कु. प्रीति साहू, कु.अंजु निषाद, , श्रीमती पूजा साहू,कु.दिनेश्वरी साहू, कु.मधु मिश्रा,कु.प्रियंका शर्मा ,श्री युवराज साहू , श्रीमती बी. के. सार्वा श्रीमती ललिता मरकाम,भृत्य श्रीमती पुष्पा बाई,श्रीमती मोहिनी, श्रीमती हेमलता और विद्यालय के विद्यार्थीगणों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!