दल्ली राजहरा शुक्रवार 23 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 आगामी त्योहारी सीजन दीपावली को देखते हुए नगर में चिल्लर की भारी किल्लत को लेकर राजहरा व्यापारी संघ ने पहल की है। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने नगर के प्रमुख बैंकों भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधकों को ज्ञापन सौंपकर पर्याप्त मात्रा में चिल्लर उपलब्ध कराने की मांग की है।व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, प्रेम जायसवाल और संदीप गोगड़ ने बताया कि त्योहारी सीजन में बाजार में ग्राहकों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर प्रतिदिन लाखों रुपये का लेनदेन होता है। ऐसे में 1, 2, 5 और 10 रुपये के सिक्के तथा छोटे नोटों की भारी आवश्यकता होती है। चिल्लर की कमी के कारण व्यापारियों को ग्राहकों को छुट्टा पैसा लौटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे कई बार विवाद की स्थिति भी निर्मित हो जाती है। उन्होंने कहा कि राजहरा व्यापारी संघ की ओर से यह मांग नगर के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। बाजार में खुले पैसों की कमी के कारण व्यापारी और ग्राहक दोनों को असुविधा होती है। कई बार तो चिल्लर न होने से ग्राहक सामान लिए बिना ही लौट जाते हैं, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ता है। व्यापारी संघ ने बैंकों से आग्रह किया है कि नियमानुसार उपलब्धता के आधार पर आवश्यक मात्रा में सिक्के और छोटे मूल्यवर्ग के करेंसी नोट उपलब्ध कराए जाएं ताकि त्योहारी सीजन में व्यापारिक लेन-देन सुचारु रूप से चल सके। बैंक के सहयोग से न केवल व्यापारियों को बल्कि आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि बैंक प्रबंधन उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द से जल्द चिल्लर उपलब्ध कराएगा। इस पहल का नगर के व्यापारियों ने स्वागत किया है। गोविंद वाधवानी राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष ने बैंकों के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ बैंक के द्वारा यह कहा जा रहा है कि जिन व्यापारियों का बैंक में खाता होगा उन्हीं को चिल्लहर दिया जाएगा । यदि बैंको के द्वारा इस तरह से मनमानी की जाती है तो उनकी शिकायत प्रशासन और आरबीआई से की जाएगी ।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में ठेका मजदूरों के बच्चों की फीस माफी को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने बीएसपी ईडी माइंस को सौंपा ज्ञापन । दल्ली राजहरा में बंगाली समाज का 68 वां सार्वजनिक दुर्गा उत्सव धूमधाम से संपन्न