दल्ली राजहरा गुरुवार 22 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने भिलाई स्टील प्लांट के ईडी माइंस को ज्ञापन सौंपकर ठेका मजदूरों के बच्चों की फीस माफ करने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि जिस तरह अंतागढ़ के डीएवी स्कूल में बीएसपी द्वारा ठेका मजदूरों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है, उसी तरह दल्ली राजहरा में भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित डीएवी स्कूल में मैकेनाइज्ड व माइंस में कार्यरत ठेका मजदूरों के अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस माफ की जाए। उन्होंने बताया कि दल्ली राजहरा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत कुल 27 वार्ड आते हैं, जो बालोद जिले का सबसे बड़ा नगर पालिका क्षेत्र है। यहां के निवासियों का जीवन यापन माइंस पर आश्रित है। माइंस में वर्तमान में लगभग 3500 ठेका मजदूर कार्यरत हैं जो गरीब आदिवासी क्षेत्र से आते हैं। ये मजदूर राजहरा माइंस, दल्ली माइंस, झरन माइंस, महामाया माइंस, कलवर माइंस, नागूर माइंस एवं समस्त माइंसों में वर्षों से खदान के उत्पादन में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।वर्तमान में रेगुलर मजदूरों की संख्या कम होती जा रही है और उत्पादन का पूरा भार इन्हीं ठेका मजदूरों पर है, जबकि इनका वेतन बहुत कम है। कम वेतन में परिवार चलाना कठिन है और डीएवी स्कूल की फीस अन्य शासकीय स्कूलों की तुलना में बहुत अधिक है, जिससे फीस जमा करना मुश्किल हो गया है। नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने ईडी माइंस कमल भास्कर से मांग की है कि उत्पादन में कार्यरत ठेका मजदूरों के बच्चों की फीस अंतागढ़ डीएवी स्कूल की तर्ज पर माफ करने की कृपा करें ताकि गरीब मजदूरों का जीवन यापन अच्छे से चल सके।Spread the lovePost navigationरास गरबा सीजन-8 का भव्य समापन, तोमेश देवांगन बने ‘रास गरबा ऑफ द ईयर’ त्योहारों से पहले चिल्लर की किल्लत, व्यापारी संघ ने बैंकों को सौंपा ज्ञापन ।