दल्ली राजहरा सोमवार 26 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 डौण्डी तहसील के छोटे से वनांचल गांव चिखली ने फिर बड़ा काम कर दिया है। यहां की दो बेटियों का चयन 26वीं राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 वर्ष आयु समूह के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 अक्टूबर 2026 से 29 अक्टूबर 2026 तक खैरागढ़ में होगी। दोनों बेटियां दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।पहली खिलाड़ी दिशा मरकाम पिता टिकेश्वर मरकाम का यह दूसरा स्टेट है। दिशा कक्षा 3री से फुटबॉल सीख रही है। दूसरी खिलाड़ी कुसुमलता का यह पहला स्टेट है। यह कक्षा 5वीं से अभ्यास कर रही है। दोनों पूर्व मा शाला चिखली में कक्षा 7वीं में पढ़ती हैं। दोनों बच्चे चंद्रशेखर पवार से फुटबॉल के गुर सीख रहे हैं। संसाधन की कमी के बाद भी ये बच्चे अपना शत प्रतिशत देने को तैयार हैं। राज्य में अच्छा खेले तो नेशनल का भी मौका मिलेगा। इन बच्चों के राज्य फुटबाल प्रतियोगिता में चयन होने पर जनपद सदस्य कुलदीप साहू, सहा जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी बालोद दीपक दुबे,सहा जिला खेल अधिकारी शिक्षा विभाग स्वप्न जेना , सीईओ डीडी मण्डले जनपद डौण्डी , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, ग्रामपंचायत चिखली सरपंच श्री रम्हऊ राम, विनीता सैनी प्राचार्य, संजय ठाकुर, रामाधार साहु अध्यक्ष शाला वि एवं प्रबंधन समिति, चम्पा लाल सागर, विकास गजभिए, दिनेश किसान, जे एस ठाकुर बीएसओ, रोजर हसीन तिर्की, रामेश्वर देवांगन, ईश्वर लाल बघेल, टोमन विनायक, बी आर कुलदीप,जेआर साहु, अजीत मण्डलोई, मनीषा शर्मा, फुटबाल प्रशिक्षक चन्द्रशेखर पवार ,जगप्रीत संधु, दीप्ती कोसमार्य,टामिन साहु, सुषमा यादव, असीम सक्सेना प्रधान पाठक चिखली,एवं ग्रामीणों ने Congratulations and best wishes दी हैं।Spread the lovePost navigationपथरा टोला में विज्ञान केंद्र पर सियासत गरमाई, मुक्ति मोर्चा ने पूछा – वर्षों से बदहाल क्षेत्र की अब याद कैसे आई..? दल्ली राजहरा में महाकाल ग्रुप का 10 दिवसीय गरबा महोत्सव संपन्न, वर्षा भारद्वाज को मिली एक्टिवा स्कूटी ।