दल्ली राजहरा सोमवार 26 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261026-WA0054.mp4 नगर में पहली बार आयोजित 10 दिवसीय रास नवरात्रि गरबा महोत्सव 2026 भव्यता के साथ संपन्न हुआ। महाकाल ग्रुप के प्रमुख प्रशांत बोकाडे के नेतृत्व में यह आयोजन 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक पूर्व डीएसपी हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक 2 के मैदान में आयोजित किया गया। प्रतिपदा से विजयदशमी तक चले इस आयोजन में लगभग 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261022-WA0138.mp4आयोजन की विशेषता यह रही कि प्रतिभागियों से पूरे 10 दिन के लिए मात्र 99 रुपए प्रवेश शुल्क लिया गया। इसके बावजूद प्रतिभागियों के लिए 10 दिन भोजन की व्यवस्था भी की गई। आयोजन समिति के प्रमुख प्रशांत बोकाडे और सूरज गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 5 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए गए।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261026-WA0031.mp4प्रतिदिन लगभग 20 से अधिक विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। बेस्ट कस्टम, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस, सीनियर, जूनियर, बच्चों एवं यंग स्टार सहित चार श्रेणियों में पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पृथक-पृथक पुरस्कार रखे गए थे। जैमन साड़ी की ओर से प्रतिदिन तीन लोगों को गिफ्ट वाउचर, समिति की ओर से प्रत्येक 10 प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह एवं पायल ज्वेलर्स की ओर से प्रतिदिन दो प्रतिभागियों को चांदी का सिक्का प्रदान किया गया।फाइनल में इन विजेताओं को मिले पुरस्कारफाइनल दिवस पर प्रथम पुरस्कार के रूप में गरबा ईयर वर्षा भारद्वाज को शुभ होंडा की ओर से एक्टिवा स्कूटी प्रदान की गई।द्वितीय पुरस्कार शांति ज्वैलर्स की ओर से डायमंड रिंग तनीषा को,तृतीय पुरस्कार आईफोन कुंदन मोबाइल की ओर से रूद्र शेंडे को, चतुर्थ पुरस्कार गोल्डन रिंग कमल मोटर्स की ओर से अंजू साहू को, पांचवा पुरस्कार महाकाल कमेटी की ओर से गोल्डन ईयर रिंग अनुराधा सिंह को, छठवां पुरस्कार ए टू जेड मोबाइल की ओर से 32 इंच टीवी, सातवां पुरस्कार शाहा इलेक्ट्रिकल की ओर से माइक्रो ओवन तथा आठवां पुरस्कार प्रतीक चिन्ह आयोजन समिति की ओर से प्रदान किया गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261022-WA0138-1.mp4कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर सभी प्रतियोगियों को गोविंद वाधवानी, अध्यक्ष राजहरा व्यापारी संघ की ओर से उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर के अतिरिक्त चिखला, कुसुमकसा एवं घोटिया सहित ग्रामीण अंचल के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261022-WA0097.mp4अतिथियों ने की सराहनाकार्यक्रम में प्रतिदिन अलग-अलग अतिथियों को आमंत्रित किया गया। इनमें आदित्येश्वर शरण देव, सरगुजा रियासत के राजकुमार एवं रचनात्मक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, बृजेश ठाकुर, कोक पार्टी राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस, गोविंद वाधवानी, अध्यक्ष, रतिराम कोसमा, अध्यक्ष राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रवि जायसवाल, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, राजेश दसोड़े, पी आई सी मेंबर नवभारत पत्रकार भूपेंद्र कुमार डहरवाल एवं नगर के पत्रकारगण उपस्थित रहे।अतिथियों ने कहा कि महानगरों की तरह यह आयोजन अपने आप में बेहतरीन है, जहां हजारों की संख्या में लोगों को विशाल मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर महाकाल समिति द्वारा दिया जा रहा है।आदित्येश्वर शरण देव ने कहा कि कला ऐसी है, जितना अधिक प्रयास और अभ्यास करेंगे, उतना ही निखार आएगा। राजहरा में प्रथम बार महाकाल ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतियोगियों ने जिस तरह कला का प्रदर्शन किया, उससे ऐसा प्रतीत नहीं हुआ कि वे पहली बार भाग ले रहे हैं। यह बहुत ही मंजा हुआ और बेहतरीन प्रदर्शन था। उन्हें विश्वास है कि अगली बार यह आयोजन और अधिक बेहतरीन होगा तथा अधिक संख्या में लोगों को आकर्षित करेगा। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी।आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ दुर्गा की आराधना के साथ-साथ युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से इस बड़े गरबा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में वर्षावास समापन व सम्मान समारोह संपन्न, तीन माह तक चला धम्म वाचन । दल्ली- बालोद मार्ग पर टोल टैक्स माफ करो – नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने रायपुर में सौंपा ज्ञापन ।