दल्ली राजहरा मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
सेजेस चिखलाकसा की बेटी आशा गौड़ 

 

सेजेस चिखलाकसा की कक्षा 12वीं की होनहार छात्रा कु. आशा गौड़ ने राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 77 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बेमेतरा में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर आशा ने विद्यालय और पूरे जिले का नाम रोशन किया।

अब राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में लेंगी भाग
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिल्ली में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होगी। इसमें आशा गौड़ भाग लेंगी।

 

प्राचार्य ने कहा – मेहनत का परिणाम
संस्था के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार नायक ने कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और लगन का परिणाम है। छात्रा की सफलता पर नगर पंचायत चिखलाकसा एवं पूरे विद्यालय परिवार को गर्व है।

 

विद्यालय के पीटीआई श्री जे.एस. ठाकुर ने कहा कि आशा की सफलता अन्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। खेल के प्रति समर्पण, अनुशासन और नियमित अभ्यास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

इन सभी ने दी अग्रिम बधाई
छात्रा के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुंती देवांगन, उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे एवं समस्त पार्षदगण, गणमान्य नागरिकों, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी श्री प्रवीण कुमार चतुर्वेदी, विकास खण्ड खेल अधिकारी श्री जे.एस. ठाकुर एवं विद्यालय के व्याख्याता श्री एस.एस. नयन, जी.आर. सोरी, बी.आर. मसियारे, डी. पारकर, मीनाक्षी गुप्ता, नारायणी यादव, निशा द्विवेदी, जैकलीन कैरी, लक्ष्मण कृषाणे, गोवर्धन देवांगन, चेतनानंद, पारसमणी साहू एवं विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने छात्रा को विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर अग्रिम बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!