दल्ली राजहरा मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जिला बालोद के वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। 21वीं सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 12 नवंबर से 15 नवंबर तक पुसौर, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की सीनियर टीम पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग में भाग लेंगी। बालोद जिले की टीम का चयन 1 नवंबर कोबालोद जिला की टीम का चयन 1 नवंबर 2026, दिन रविवार को राजहरा वॉलीबॉल एसोसिएशन के ग्राउंड में दोपहर 1:00 बजे होगा। इसके लिए जिले के महिला व पुरुष दोनों वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।जो खिलाड़ी वॉलीबॉल में रुचि रखते हैं, वे समय पर उपस्थित हो सकते हैं। खिलाड़ियों की खेल क्षमता को देखकर ही चयन किया जाएगा, इसलिए तय समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर संपर्क करेंचयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए खिलाड़ी निम्नलिखित नंबरों पर सूचित कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए भी इन्हीं नंबरों पर संपर्क करें – 👉 व्ही. के. पटले – 9407983669👉 राजकुमार इनावती – 6264095380👉 हरीश देवांगन – 8349519182👉 श्रेयांश दर्श – 9131703249Spread the lovePost navigationबिजली करेंट से मर्डर का पुलिस ने किया सफल खुलासा – बहू और उसके प्रेमी को ADJ कोर्ट से आजीवन कारावास । सेजेस चिखलाकसा की बेटी आशा गौड़ ने जीता गोल्ड, अब दिल्ली में खेलेगी राष्ट्रीय स्तर पर ।