दल्ली राजहरा मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 माननीय जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बालोद द्वारा निर्मला अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी विद्यालय में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने दिया संस्कार का संदेशकार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्री तोरण साहू ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा से नौकरी मिलेगी, लेकिन संस्कार से जीवन मिलेगा।ओक्या था कार्यक्रम का उद्देश्य?कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था ।किन कानूनों की दी गई जानकारी?कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम तथा बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ – बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (POCSO)– न्याय अधिनियम 2015किशोर किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन, मिशन शक्तिसे संबंधित सारगर्भित जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के संबंध में भी विस्तार से बताया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। सबसे जरूरी नंबर याद रखेंमिशन वात्सल्य के तहत बच्चों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया गया –चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर – 181 उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या, शोषण या असुरक्षित परिस्थिति का सामना करने पर संबंधित सहायता सेवाओं से संपर्क करने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। बैनर-पोस्टर से भी दिया संदेशकार्यक्रम के दौरान जागरूकता बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी बाल संरक्षण और महिला सशक्तीकरण से संबंधित संदेश प्रसारित किए गए। वक्ताओं ने सुरक्षित वातावरण निर्माण, बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को समान अवसर एवं सम्मान प्रदान करने में समाज की भूमिका पर जोर दिया। ये रहे मौजूदइस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजानंद साहू, डॉ. एस. कुमार जिला मिशन समन्वयक मिशन शक्ति, काउंसलर श्री अनिल सिन्हा, चाइल्ड हेल्पलाइन सुपरवाइजर श्री परमानंद, चाइल्ड लाइन सुपरवाइजर नेहा चंद्राकर, मोना रावत मास्टर ट्रेनर मिशन वात्सल्य ब्लॉक डौंडीलोहारा, रणतिका रात्रे, ओ.आर.डब्ल्यू. गुणवती, चैतन्य संस्था से रोशनी यादव, विद्यालय की प्राचार्य सहित रीता लीनियस, दीपा राजेश, संगीता, दुर्गा साहू, सुमन ठाकुर, समस्त स्टाफ तथा 437 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Spread the lovePost navigationबालोद का जिला अस्पताल सिर्फ दिखावे का! प्रशांत बोकड़े के नेतृत्व में गेट पर सांकेतिक शव रखकर युवा कांग्रेस ने दिखाया आइना । शरद पूर्णिमा पर सजी काव्य की महफिल, चांदनी में घुली कविता और औषधीय खीर का प्रसाद ।