दल्ली राजहरा बुधवार 28 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 

 नगर के लिए गर्व का क्षण आ गया है। 13 वीं राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दल्ली-राजहरा की बेटी माही देशमुख ने 43 किलोग्राम वर्ग समूह में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है।

इतना ही नहीं, माही देशमुख पिता महेंद्र देशमुख को इस पूरे टूर्नामेंट की स्ट्रांग लिफ्टर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है। पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों में माही का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा। यह सम्मान माही की ताकत, तकनीक और मेहनत का सबसे बड़ा प्रमाण है।

 

यह प्रतियोगिता ओपन एयर थिएटर, दल्ली-राजहरा में दिनांक 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई थी। पूरे प्रदेश से आए दिग्गज खिलाड़ियों के बीच माही ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को पीछे छोड़ दिया और सफलतापूर्वक यह प्रतियोगिता अपने नाम की।

माही देशमुख ने भुनेश्वरी निषाद, संजय पटेल, सुभाष साहू के प्रशिक्षण में कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह दोहरी उपलब्धि हासिल की है।

 

स्वर्ण पदक और स्ट्रांग लिफ्टर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर नगर पुलिस अधीक्षक विकास पाटले, रितु साहू, दीपक साहू, मार्तंड सिंह एवं सभी जिम के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने कहा – माही की यह जीत पूरे दल्ली-राजहरा के लिए प्रेरणा है।

नगर में माही की इस जीत को लेकर हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है – बेटियों ने फिर साबित कर दिया, बेटियां किसी से कम नहीं।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!