दल्ली राजहरा गुरुवार 05 नवंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की केंद्रीय कमेटी ने मंगलवार, 03 नवंबर को दल्ली राजहरा स्थित कृषि कार्यालय में जनरल बैठक का आयोजन कर संगठन के कामकाज की समीक्षा की। सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली इस बैठक में ब्लॉक इकाई, ग्राम इकाई, वार्ड इकाई और ग्रुप इकाई के मुखिया साथी बड़ी संख्या में शामिल हुए।अनुशासन और शहीदों को नमन से हुई शुरुआत बैठक का संचालन कॉ. ईश्वर निर्मलकर ने किया, जबकि नेतृत्व कॉ. जीत गुहा नियोगी ने किया। बैठक की शुरुआत में संचालक ने सभी साथियों को संगठन के अनुशासन की जानकारी दी। इसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देकर समीक्षा का दौर शुरू हुआ। दो ऐतिहासिक कार्यक्रमों की हुई सफल समीक्षाबैठक में मुख्य रूप से दो बड़े सफल कार्यक्रमों की समीक्षा की गई –1. 28 सितंबर – शहीद कॉ. शंकर गुहा नियोगी जी का शहादत दिवस कार्यक्रम2. साम्राज्यवाद – सामंतवाद – पूंजीवाद रूपी रावण दहन कार्यक्रम साथियों ने एक स्वर में कहा कि दोनों कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल रहे। जनता का अपार समर्थन मिला और संगठन की ताकत और बढ़ी है। आगे ऐसे कार्यक्रमों को और बड़े पैमाने पर करने का संकल्प लिया गया। पारदर्शिता की मिसाल बना JMM समीक्षा के दौरान संगठन के काम करने वाले ग्रुप के कोषाध्यक्ष से आय-व्यय (आवक-जावक) की पूरी जानकारी ली गई। सभी साथियों ने पारदर्शी हिसाब-किताब की सराहना की। संगठन ने साफ संदेश दिया कि ईमानदारी और पारदर्शिता ही जन मुक्ति मोर्चा की सबसे बड़ी ताकत है। दो ऐतिहासिक कार्यक्रमों की हुई सफल समीक्षा समीक्षा को और गहराई से करने के लिए बैठक को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है। जल्द ही अगले चरण की बैठक में संगठन को और मजबूत करने की रणनीति बनेगी। इन साथियों की रही मुख्य उपस्थितिकॉ. जीत गुहा नियोगी के साथ बसंत रावटे, मूलचंद चंदेल, रूपा साहू, महेंद्र कुमार गंजिर, ईश्वर भुआर्य, नवल चंद्राकर, सरकार दादा, शत्रुघन साहू, जयसिंह दुग्गा, ललित विश्वकर्मा, चंद्रशेखर यादव, नरेश नायक, कलीराम सलामे, तरुण उर्वशा, देवराज यादव, खिलावन कुंजाम, पुसाराम साहू, ग्रीजित दुग्गा, भोमराज, जीवन निर्मलकर, ग्रिजेश नायक, भागवत दास सहित सैकड़ों साथी उपस्थित हुए। Spread the lovePost navigationबनाकर दिए मिट्टी के, जरा सी आस पाली है – मेरी मेहनत खरीदो लोगों, मेरे घर भी दिवाली है !