दल्ली राजहरासोमवार 20 जनवरी 2025भोजराम साहू 98937 65541हमर राज पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू के नेतृत्व में 16 जनवरी को बूढ़ादेव शक्ति पीठ गंजपारा में बैठक आयोजित की गई। जिसमें त्रिस्तरीय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में हमर राज पार्टी के अधिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें 200 सरपंच, 40 जनपद और 10 जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की सहमति बना । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबर राम कोर्राम ने कहा कि इतने कार्यकर्ता कम समय में उपस्थित होकर हमर राज पार्टी को मजबूती दी । दोनों ही राजनीतिक पार्टी घोटाला करके छत्तीसगढ़ को खोखला करने में लगे हैं। छत्तीसगढ़ के खनिज संपदा का हनन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के शिक्षकों को नौकरी से निकाला जा रहा है। रोज प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया।ओबीसी का आरक्षण खत्म किया जा रहा है l चुनाव में हुए आरक्षण को लेकर हमर राज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नागवंशी ने कहा कि बीजेपी के द्वारा ओबीसी का आरक्षण खत्म करने में लगे हुए हैं। जहां ओबीसी वर्ग के लोग चुनाव लड़ रहे थे वहां सीट अब जनरल कर दिया गया है। ओबीसी वर्ग छत्तीसगढ़ के मूल निवासी है। उनको भी उनका पूरा अधिकार मिलना चाहिए । एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग का आरक्षण खत्म किया जा रहा है।बैठक में प्रदेश प्रभारी जीवराखन मराई के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू की अनुशंसा पर भगवान दास साहू को प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया। किशोर नाथ योगी को बालोद जिला का चुनाव प्रभारी, ओम प्रकाश साहू को जिला संगठन मंत्री, ताम्रध्वज साहू को जिला मीडिया प्रभारी, श्रीमती प्रीति बाला जोशी जिला सचिव, इंद्रपाल तुमरेकी को लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष, कुशाल सिंह मंडावी ब्लॉक उपाध्यक्ष लोहारा, मंसाराम नेताम सचिव, श्याम नेताम संगठन मंत्री ब्लॉक लोहारा, डॉ नीलेश साहू ब्लॉक सचिव डौंडी, श्रीमती खेम बाई नेताम महिला प्रभार सचिव, राजकुमार साहू चुनाव प्रभारी दल्ली राजहरा, श्री सोमकांत नाग चुनाव प्रभारी बालोद ब्लॉक, श्रीमान टंडन कावरे चुनाव प्रभारी बालोद, श्रीमती ईश्वरी मरकाम महिला अध्यक्ष जिला बालोद, होमेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष गुरुर, मिथलेश साहू चुनाव प्रभारी गुरुर, भोजराम साहू ब्लॉक सचिव गुरूर, चुनाव प्रभारी यामन साहू ब्लॉक डोंडी का प्रभार दिया गया। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष तुकाराम कोर्राम, राष्ट्रीय सलाहकार नीपोन, हमर राज पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बीएस रावटे, प्रदेश सलाहकार यूआर गंगरार्ले, राष्ट्रीय सचिव भोज राम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश रावटे, शिवदयाल साहू, रीमा साहू, किरण कुमार देवांगन, रामबरन साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे।Spread the lovePost navigationटी ज्योति पार्षद ( वार्ड क्रमांक 26 )के द्वारा पार्षद निधि द्वारा किया गया नाली मरम्मत कार्य l मरार (पटेल ) समाज तहसील डौंडी के द्वारा माँ शाकम्भरी महोत्सव एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन दल्ली राजहरा में मनाया गया l