छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदराजनिति

भाजपा से अध्यक्ष पद के दावेदार श्याम जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू के समर्थन में नाम लिया वापस ! तोरण साहू को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने पूरी ताकत लगा दूंगा – श्याम जायसवाल ।

दल्ली राजहरा

शुक्रवार 31 जनवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

तोरण साहू को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने पूरी ताकत लगा दूंगा – श्याम जायसवाल

 

भाजपा  की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार श्याम जायसवाल थे। अंतिम विचार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू व श्याम जायसवाल के बीच ही किया था। जिसके बाद शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर अंतिम मुहर लगा दिया और तोरण साहू भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाये गए जिसके बाद पार्टी के निर्देशानुसार श्याम जायसवाल ने भी भाजपा की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया था। भाजपा का बी फार्म तोरण साहू के नाम का जमा होने के बाद श्याम जायसवाल ने पार्टी के निर्देशानुसार अपना नामांकन वापस ले लिया है। श्याम जायसवाल ने बताया कि भाजपा पार्टी ने सभी दावेदारों के नाम से प्रमुखता से विचार किया है। व पार्टी की टिकट किसी भी एक दावेदार को ही मिलती है। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर भरोसा जताया है इसलिए मेरा भी पूरा समर्थन श्री तोरण साहू के साथ है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि हमारे भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। संगठन द्वारा दिए सभी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा मुझे पूरी उम्मीद है। की इस बार दल्लीराजहरा नगरपालिका अध्यक्ष पद पर हमारे भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू विजय होकर दल्लीराजहरा के आम जनता के विकास हेतु काम करेंगे।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!