दल्ली राजहरा

शुक्रवार 31 जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

दल्ली राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार के निर्देशानुसार नगर प्रशासक महाप्रबंधक मंगेश सेलकर के मार्गदर्शन में इलेक्ट्रिकल विभाग के शैलेंद्र पाल सिंह (सहायक महाप्रबंधक ) अतुल कालेश ( सहायक महाप्रबंधक ) , ओपी सोनी (सहायक प्रबंधक) एवं शीरीश शुक्ला (वरिष्ठ प्रबंधक ) एवं टाउनशिप इलेक्ट्रिकल विभाग के कर्मचारी के सहयोग से बीएसपी टाउनशिप के अंदर विभिन्न 13 जगह जिसमें मंगल भवन के पास ओपन थिएटर चौक , नगर प्रशासक चौक , क्रिकेट ग्राउंड के पास , फुटबॉल ग्राउंड चौक दास पान ठेला के पास , 6 नंबर स्कूल के पास सोलर ब्लिंकर लगाया गया है l नीतेश छत्री (वरिष्ठ प्रबंधक ) ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलर ब्लिंकर के उपयोग से बाहर से आने वालों को रोड की सही जानकारी मिलेगी l साथ ही लाल रंग की लाइट की बंद चालू होते रहने से दुर्घटनाएं में भी कमी आएगी l सोलर ब्लिंकर ट्रैफिक लाइट की खासियत यह है कि विद्युत कनेक्शन नहीं होने के बावजूद सौर ऊर्जा से चलने के कारण रात मे भी जलता है l राजहरा टाउनशिप क्षेत्र के 13 विभिन्न जगह पर सोलर ब्लिंकर ट्रैफिक लाइट लगाया गया है ! यह सोलर ब्लिंकर ट्रैफिक लाइट उस जगह को चिन्हान्कित करके लगाया गया है जहाँ या तो तिराहा, चौराहा हो या कोई अंधा मोड़ हो जिससे कि आने जाने वाले लोग दूर से ही सतर्क हो जाये! सतर्क होने के साथ या तो वे हॉर्न दे या फिर अपनी गाड़ी की गति को धीमा करें! जिससे कि सडक दुर्घटना को कम किया जा सकेगा l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!