दल्ली राजहरासोमवार 3 फरवरी 2025भोजराम साहू 9893 765541राजहरा क्रिकेट स्टेडियम मे दल्ली माईन्स और राजहरा माईन्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया! इस मैच मे मुख्य अतिथि के रूप मुख्य महाप्रबंधक (खदान ) राजहरा श्री आर. बी. गहरवार उपस्थित रहे lजिसमे दल्ली ने निर्धारित 15 ओवर मे 103 रन बना पायी l राजहरा ने यह स्कोर 12.1 ओवर मे 104 रन बना कर 9 विकेट से जीत दर्ज की l दल्ली की ओर से सर्वाधिक 46 रन बनाकर अरुण सिर्वाय्या नाबाद रहे, वही राजहरा की ओर से सुशील कुमार ने नाबाद 49 रन नाबाद ओर तीन विकेट भी लिए ओर कपिल नायुडू ने नाबाद 40 रन बनाकर अपनी टीम राजहरा को जीत दिलाई lयह मैच श्री एस. पी. सिंह की देखरेख मे आयोजित किया गया l मैन ऑफ़ द मैच सुशील कुमार चुने गए l मैच मे कमेंट्री श्री नितेश छत्री द्वारा की गयी lदोनों टीमों को अपने शानदार खेल के लिए मुख्य अतिथि और सभी अधिकारियो की ओर से बहुत बहुत बधाईयाँ दी गयी lमुख्य महाप्रबंधक गहरवार सर ने कहा कि दोनों टीम ने बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया l मैं दोनों ही टीम को बेहतरीन खेल के लिए बधाई देता हूं lSpread the lovePost navigationराज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजहरा माइंस के खिलाड़ियों ने चार गोल्ड मैडल सहित 5 मैडल जीते l नगर पंचायत चिखला कसा के चौमुखी विकास के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती रत्ना वेंकट राव मांग रही है जन समर्थन l