दल्ली राजहरा

मंगलवार 4 फरवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

दल्ली राजहरा में व्यापारी प्रकोस्ट भाजपा द्वारा आज सिन्धु भवन में व्यापारी व सामजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगो शामिल हुए | दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशाल व्यापारी व सामाजिक सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में लाफ़चन्द बाफना प्रदेश संयोजक व्यापारी प्रकोस्ट भाजपा, श्रीचंद सुंदरानी सह सयोजक व्यापारी प्रकोस्ट भाजपा, पवन साहू चुनाव प्रभारी दल्ली राजहरा, गोविन्द वाधवानी जिला सयोजक व्यापारी प्रकोस्ट भाजपा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू, महेन्द्र सिंग मंडल अध्यक्ष भाजपा, कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ, स्वाधीन जैन प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, अशोक लोहिया, विजय प्रताप सिंह बग्गा राजहरा परिवहन संघ, राजू सोनी चेम्बर ऑफ कॉमर्स मुख्य रूप से उपस्थित थे |

लाफ़चन्द बाफना ने सम्मलेन में उपस्थित व्यापारियों को मोदी सरकार व विष्णुदेव सरकार की उपलब्धि को बताया और गिनाया वही श्रीचंद सुंदरानी ने भाजपा प्रत्याशी तोरण लाल साहू व पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा में वोट करने को ले कर अपील की |

वही गोविन्द वाधवानी ने कहा कि 15 साल का कार्यकाल कांग्रेस का देखा है आपने व 10 साल छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा का देख लिया है इसीलिए एक बार आप सभी भाजपा को मौका दे l ताकि दल्ली राजहरा में विकास की गंगा बहे क्योकि केंद्र में भी भाजपा की सरकार है व राज्य में भी भाजपा की सरकार है l इसीलिए एक बार नगर पालिका में भी भाजपा की सरकार बनाने हेतु निवेदन किया | कार्यक्रम में विशाल मोटवानी , मनोज दुबे, जयदीप गुप्ता, आशीष लालवानी, संजीव सिंग, किरण सिन्हा, रमणी बाघ, सुखवंती ठाकुर ,विजय भान सिंह, दमन दीप सिह, रुचिन जैन , आलोक जैन, संदीप गोगड़ आदि उपस्थित थे |

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!