दल्ली राजहरा

बुधवार 5 फरवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

# भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत

# छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू व वार्ड पार्षदों के लिए मांगा वोट

# उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आने से पूरा नगर हुआ भाजपामय

# पूरा नगर भाजपा के झंडों से भाजपा के नारों से दिनभर पटा रहा l

# उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ली सेल्फी

 

दल्ली राजहरा नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का नगर आगमन हुआ। 5 फरवरी को दोपहर 4:00 बजे चिखलाकसा अटल चौक पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का गाजे बाजे ,ढोल नगाड़े व पटाखों के साथ स्वागत किया गया । दल्ली राजहरा पहुंचने पर वार्ड क्रमांक 27 बस स्टैंड चौक फव्वारा चौक वार्ड क्रमांक 24 से लेकर मुख्य मार्ग में आने वाले सभी वार्ड के पार्षद प्रत्याशियों ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ जोरदार आतिशबाजी व गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। नगर के मुख्य चौक गुप्ता चौक में उपस्थित कार्यकर्ताओं व व्यापारियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दल्ली राजहरा में अब तक भारतीय जनता पार्टी का नगर पालिका अध्यक्ष नहीं जीता है इसलिए इस बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू को भारी बहुमत से विजय बनाएं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव साय की सरकार है l

इसलिए भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष के प्रत्याशी को विजय दिलाने पर नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष व पार्षद जब जीत कर आयेंगे। तब निश्चित रूप से दल्लीरजहरा का विकास होगा। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा का काफिला पुराना बाजार शहीद वीर नारायण सिंह चौक पहुंचा। जहां पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दल्ली राजहरा में विकास की गति को अगर आगे बढ़ाना है तो नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू को भारी बहुमतों से विजयी दिलाना है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो राज्य द्वारा जारी विकास की राशि दल्ली राजहरा में खर्च करने के लिए ईमानदार नगर पालिका अध्यक्ष का होना जरूरी है जो प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए विकास की राशि को पूरे नगर में विकास कार्य के लिए लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा घोषित के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू एक मजदूर नेता है l उसको गरीब मजदूर व आम जनता के हितों की चिंता है यहां नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास जैसे योजना के तहत आवास बनाए जाएंगे। भाजपा के सरकार और भाजपा के अध्यक्ष के रहते किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विष्णु देव सरकार ने अब पूर्ण स्वामित्व वाली पट्टा का वितरण करेगी l जिसमें आप सभी का मालिकाना हक होगा आप अपने जमीनों का हस्तांतरण कर पाएंगे। नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद को चुनाव में हम सभी को चुनना है भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और दल्ली राजहरा के मूलभूत आवश्यकताओं को विशेष में ध्यान में रखकर नगर नगर के नल जल योजना को लागू किया जाएगा

हर घर में शुद्ध पेयजल प्रदान किया जाएगा प्रधानमंत्री आवास प्रत्येक गरीब परिवार को प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा । महतारी वंदन की राशि जिन माता को प्रदान नहीं किया जा रहा है उन्हें प्रदान किया जाएगा। इस तरह अनेक विकास कार्य इस नगर में कराए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन रमेश मित्तल ने किया।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, नगर पालिका दल्ली राजहरा प्रभारी पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, चुनाव संचालक गोविंद वाधवानी नगर पालिका चुनाव संयोजक महेश पांडे राकेश द्विवेदी राजेश दासोडे महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार कुकरेजा, छगन साहू,धर्मेंद्र गाड़ियोक, राजहरा मंडल महामंत्री मदन मायती, श्याम जयसवाल, सुमीत जैन पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, नंदा पसीने , जयदीप गुप्ता, पार्षद पद के सभी प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 01श्रीमती शिवांगी ध्रुव वार्ड क्रमांक 02 श्रीमती पूनम सोरी वार्ड क्रमांक 03 मनोज दुबे वार्ड क्रमांक 04 संजीव सिंह वार्ड क्रमांक 05श्रीमती नीलावती साहू वार्ड क्रमांक 06श्रीमती ममता पटेल वार्ड क्रमांक 07श्री वीरेंद्र साहू वार्ड क्रमांक 08श्रीमती सीता साहूवार्ड क्रमांक 09श्रीमती कुमारी रावटे वार्ड क्रमांक 10श्रीमती मालती निषाद वार्ड क्रमांक 11श्री निर्मल कुमार वार्ड क्रमांक 12श्रीमती मोनिका साहूवार्ड क्रमांक 13श्रीमती सिलोचना सिन्हावार्ड क्रमांक 14श्रीमती नर्मदा वानखेड़े वार्ड क्रमांक 15 तरुण कुमार साहू वार्ड क्रमांक 16 श्रीमती सौहाद्र ठाकुर वार्ड क्रमांक 17श्रीमती रेखा बाईवार्ड क्रमांक 18श्रीमती अरुणा रामटेके वार्ड क्रमांक 19श्रीमती गीता मरकाम वार्ड क्रमांक 20 श्रीमती भुनेश्वरी यादव वार्ड क्रमांक 21 भूपेंद्र श्रीवास वार्ड क्रमांक 22सुरेश जायसवाल वार्ड क्रमांक 23 रिपुचंद नायकवार्ड क्रमांक 24 श्री विशाल मोटवानी वार्ड क्रमांक 25प्रमोद कुमार वार्ड क्रमांक 26श्री भूपिंदर छतवाल वार्ड क्रमांक 27 रमेश गुजर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!