दल्ली राजहराबुधवार 5 फरवरी 2025भोज राम साहू 9893765541 # नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू का धुआंधार जनसंपर्क जारी l# वार्ड नंबर 8 में सीता चेतन साहू के पक्ष में पूरे जोर-जोर के साथ किया गया पर प्रचार l# टाउनशिप के वार्ड वासियों ने भाजपा को जीतने का लिया संकल्प l# भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी के साथ-साथ वार्ड प्रत्याशियों को भी मिल रहा है वार्ड वासियों का आशीर्वाद l# टाउनशिप के वार्डों में अपने बीच के कर्मचारी को पाकर लोग दे रहे हैं आशीर्वाद l भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने वार्ड क्रमांक 6 7 एवं 8 में धुआंधार जनसंपर्क कर वार्ड वासियों से आशीर्वाद मांग रहे है । इस दौरान वार्ड क्रमांक 6 के भाजपा प्रत्याशी ममता पटेल वार्ड क्रमांक 7 के प्रत्याशी वीरेंद्र साहू वार्ड क्रमांक 8 के प्रत्याशी सीता चेतन साहू ने उनके साथ कम से कदम मिलाकर वार्ड वासियों से आशीर्वाद मांगा l उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और नगर पालिका में भी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और पार्षद चुनाव जीत कर आते हैं तो नगर और वार्ड का समुचित विकास होगा , वार्ड में विकास की गंगा बहेगी। पूरे नगर में विकास की गंगा बहेगी। इस दौरान जनसंपर्क कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशी के साथ पूरे समय जनसंपर्क में रहे l भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को अंजाम दे रही है l जिसके तहत नगरी निकाय क्षेत्रों में विशेष रूप से विकास की गति बुलेट की रफ्तार से चलने वाली है नगर की जनता को इस बार भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद पद पर भाजपा के प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाकर नगर और वार्डों का विकास हम सभी को करना है l इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण लाल साहू ने कहा कि दल्ली राजहरा की जनता विगत 25 सालों से कांग्रेस व अन्य दलों के लोगों को अध्यक्ष पर बिठाकर नगर को विकास से कोसों दूर कर दिया है। अब वह समय आ गया है जब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों को विजय दिलाकर हम सभी को विकास की गाड़ी की रफ्तार को पुनः पटरी पर लाकर दौड़ा देना होगा । जनसंपर्क के दौरान भाजपा नगर पालिका चुनाव संयोजक महेश पांडे , मंडल महामंत्री मदन मायती ,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू कुकरेजा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा , नंदा पसीने छगन साहू, धर्मेंद्र गाड़ियोक, नंदा पसीने , सत्या साहू, चेतन साहू, रमनी बाग, किरण सिन्हा कासिम कुरैशी श्याम जायसवाल सरस्वती साहू मंजू साहू सहित वार्ड वासी सैकड़ो के संख्या में उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationश्री सरस्वती पूजा उत्कल समिति का स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन उत्कल समिति भवन में किया जा रहा है l राजहरा की विकास और भ्रष्टाचार मुक्त राजहरा बनाने के लिए भाजपा के नगर पालिका पद के प्रत्याशी तोरण लाल साहू को भारी बहुमत से विजय बनाएं l:–विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन