दल्ली राजहरागुरुवार 13 फरवरी 2025भोजराम साहू 9893765541त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी की गई जिसे बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अधिकृत किया। इसके बाद भी कुछ जिला पंचायत क्षेत्र में अपने आप को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी बताकर कुछ लोग कांग्रेस जनों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का फोटो का उपयोग अपने प्रचार प्रसार में कर रहे हैं जो की पूर्णतया अनुचित है। अधिकृत प्रत्याशियों की सूची ब्लॉक स्तर पर समस्त पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जा चुकी है ऐसे में भ्रम की स्थिति नहीं होनी चाहिए और समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, जोन एवं सेक्टर के पदाधिकारीगण, अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में कार्य करें एवं जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों को जीताने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव – 2025 के लिए जिला पंचायत बालोद के अनुमोदित प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार से है l 1.गुरेदा _सोना देवी देशलहरे2 .गब्दी_ मीना साहू3 .जरवाय _ममता चंद्राकर4 .अरमरीकला _बबिता चौधरी5 .देवरी द _गुलशन चंद्राकर6 .महराजपुर _चंद्रप्रभा सुधाकर7 .मुड़िया _प्रतिमा कोमिया8 .धनगांव _राजाराम ताराम9 .परसदा _पूजा वैभव साहू10 .भोइनापर_ संजय चंद्राकर11.भर्रीटोला 43 _दीपा रावटे12.नर्राटोला _कोमेश कोरीम13 .कॅवर _राजश्री क्षत्रिय14 .पेरपार _जीतेन्द्र यादव साहूSpread the lovePost navigationराजहरा खदान समूह के द्वारा आयोजित सप्तगिरि पार्क में 49 वां पुष्प प्रदर्शनी संपन्न l ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय दल्ली राजहरा, भिलाई इस्पात संयन्त्र का उद्घाटन