दल्ली राजहराशुक्रवार 14 फरवरी 2025भोजराम साहू 9893 765541 सिटीजन क्लब परिसर में ऑफिसर्स एसोसिएशन के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन दिनांक 8 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ l इस उद्घाटन समारोह में विपिन कुमार गिरी ( कार्यपालक निर्देशक ) भिलाई इस्पात संयंत्र , आर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह , नरेंद्र कुमार बनछोर (सेफी अध्यक्ष ) एवं नितेश छत्री (उपाध्यक्ष खदान ऑफिसर एसोसिएशन) के द्वारा संपन्न हुआ lनितेश छत्री ने बताया कि दल्ली राजहरा में ऑफिसर्स एसोसिएशन का कार्यालय नहीं होने से बैठक एवं अन्य कार्य हेतु समस्या का सामना करना पड़ता था l जिसके लिए अधिकारियों के द्वारा काफी लम्बे समय से ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय की मांग की जा रही थी l सेल प्रबंधन ने की जा रही मांग को उचित मानते हुए इसके लिए मंजूरी दी l मंजूरी मिलते ही दो वर्ष पूर्व इसकी नीव रखी गई थी l भवन निर्मित होने के उपरांत 8 फरवरी 2025 को ऑफिसर्स एसोसिएशन कार्यालय का लोकार्पण किया गया lलोकार्पण उपरांत प्रथम बैठक ऑफिसर्स एसोसिएशन के नव निर्मित कार्यालय में रखी गई l जहां “ऑफिसर्स एसोसिएशन डायरी 2025” का विमोचन किया गया l इस अवसर पर ऑफिसर्स एसोसिएशन अन्य सदस्यों जिनमे व्ही जी देवांगन,परविंदर सिंह, अंकुर मिश्रा , अखिलेश मिश्रा , तुषार सिंह , जेपी शर्मा , अमित , एसपी सिंह ,शिरीष शुक्ला ,मंगेश सेलकर समीर कुमार चौबे रमेश हेडऊ , यस यस रघुवंशी एवं अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित थे l Spread the lovePost navigationपंचायती राज चुनाव के लिए जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी ! पार्टी हित के लिए एक जुट होकर कार्य करें l :– रतिराम कोसमा (महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बालोद) ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई इस्पात संयंत्र शाखा दल्ली राजहरा के सहयोग से लगाई गई मेडिकल जांच शिविर