दल्ली राजहरा
शुक्रवार 28 फरवरी 2025
भोजराम साहू 9893765541
आज सुबह लगभग 7:00 बजे फव्वारा चौक (शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक ) बस स्टेशन के करीब दल्ली राजहरा में ट्रक के नीचे आ जाने से कलीराम उम्र 53 वर्ष वार्ड नंबर 15 भगोलि पारा निवासी के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है l
बताया जा रहा है कि कलीराम किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए समता बस से जा रहा था l बस वाले ने चौक में बस स्टॉप पर बस रोका बस के पीछे एक और बस खड़ी हुई थी l लेकिन वह बस से उतरकर रोड पार कर रहा था इस समय पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक. C.G. 08 AD 3959 के ड्राइवर ने अचानक रोड में आ जाने पर कलीराम को देख नहीं पाया l फिर भी उन्होंने उन्हें बचाने के लिए भरकश प्रयास किया l इसके बावजूद कलीराम ट्रक के नीचे आ गया और भरी गाड़ी के नीचे आने से उनके दोनों पैरों को गंभीर चोट आई है l स्थिति को देखते हुए ट्रक वाले ने आगे जाकर अपनी गाड़ी खड़ी कर दी l आसपास उपस्थित लोगों ने 108 को फोन कर बुलाया तथा उनके परिवार को भी जानकारी दी गई l उनके बेटे के आने के उपरांत उन्हें तत्काल  108 के माध्यम से अस्पताल ले गया है l वस्तु स्थिति क्या है यह डॉक्टर के जांच के बाद ही पता चल पाएगा l

 

लोगों का कहना है कि सकरी जगह होने के कारण और चौक के पास ही ट्रांसफार्मर होने दुर्ग, राजनंदगांव ,मानपुर ,मोहला जाने वाले बस ड्राइवरो के द्वारा सवारी बैठाने के लिए भी यहीं पर बस रोक दिया जाता है जिसके के कारण दुर्घटना की स्थिति हमेशा बनी रहती है l चौक के पास विभिन्न धार्मिक सामाजिक एवं किसी के जन्मदिन पर बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए जाते हैं इन पोस्ट के कारण आने जाने वाले आगे के रोड को नहीं देख पाते इसके कारण भी दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती है l जबकि यह चौक मुख्य मार्ग पर स्थित है तथा इस रोड से बस स्टेशन रेलवे स्टेशन दुर्ग राजनांदगांव जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ती है l मुख्य मार्ग होने के कारण हमेशा भीड़ से भरा रहता है l यदि प्रशासन ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने में अपनी रूचि दिखाएं और पोस्टर लगाने सावधानी बरते तो दुर्घटना में कमी आ सकती है l चौक चौराहे पर लगने वाले पोस्टर खास का रोड के बीचो-बीच को लगाने से मना करें l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!