दल्ली राजहरागुरुवार 20 मार्च 2025भोज राम साहू 9893765541रमेश कुमार सिन्हा (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्ली राजहरा ) ने बताया कि छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्लीराझरा के द्वारा दिनांक 18.03.2025 दिन मंगलवार को सामाजिक भवन गांधी चौक वार्ड नंबर 19 में संध्या 4.00 बजे से रखा गया था l कार्यक्रम में सर्व प्रथम समाज के आराध्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन के पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया गया l तत्पश्चात सामाजिक पदाधिकारियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया l कार्यक्रम का संचालन श्री कालेन्द्र सिन्हा ने किया एवं अध्यक्षता रमेश कुमार सिन्हा ने किया l सामाजिक सदस्यों को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भुवन सिन्हा ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि समाज में हमारे धार्मिक त्योहार एवं अन्य समय पर छोटी-छोटी आयोजन होते रहना चाहिए l जिससे लोगों को जानने पहचानने का मौका मिलता है l जिससे समाज में एक दूसरे के प्रति सहयोग बना रहता है तथा समाज में मजबूती आती है l उन्होंने समाज के सभी लोगों को होली मिलन समारोह की बधाई दिया एवं इसी तरह समाज को संगठित होकर कार्यक्रम करने के लिए कहा l कार्यक्रम में भार प्रदर्शन श्री राम कल्याण सिन्हा ने किया l कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश कुमार सिन्हा, विजय सिन्हा, गिरधर सिन्हा सुरेंद्र सिन्हा, तोमेश सिन्हा, विनोद सिन्हा, अशोक सिन्हा सर, नेत राम सिन्हा, अरुण सिंह, बृजलाल सिन्हा, भुवन सिन्हा, दिलीप सिन्हा, शेष कुमार सिन्हा, खिलेंद्र सिन्हा, किरण सिन्हा, संध्या सिन्हा, इंदुलता सिन्हा, सांवली सिन्हा मोतिम सिन्हा, सुलोचना सिन्हा, बेला सिन्हा, मीना सिन्हा और समाज के अन्य सदस्यों ने भाग लेकर होली मिलन समारोह बड़े ही धूम धाम से मनाया ।Spread the lovePost navigationप्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा में नि: शुल्क पंजीयन के लिए शिविर का आयोजन l शहीद अस्पताल द्वारा टीवी मुक्त दल्ली राजहरा बनाने विशेष कार्यक्रम का आयोजन शनिवार 22 मार्च को होगा l