कलेक्टर ने लगाई जनचौपाल, सुनी समस्याएंविभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के दिए निर्देशकवर्धा, 25 जनवरी 2023। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज जनचौपाल में जिले के दूर-दराज से पहुंचे वनांचल, ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शासकीय योजनाओं का उचित क्रियान्वयन कर योजनाओं का लाभ आम लोगों को समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मुलाकात कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पट्टा, नक्शा-खसरा, बंटवारा, नामांतरण, फौती आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया तथा त्वरित निराकरण की मांग की। सभी आवेदकों ने भी अपनी समस्या और मांगों से संबंधित आवेदन पत्र कलेक्टर को सौंपे। कलेक्टर श्री महोबे ने ग्रामीणों के विभिन्न समस्या एवं मांगों से संबंधित आवेदन को गंभीरता से लिया और नियमानुसार निराकरण की बात कहीं। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ो, डिप्टी कलेक्टर सुश्री आकांक्षा नायक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationहर व्यक्ति को वोट डालने का अधिकार तभी होगा, जब मतदाता सूची में नाम होगा-कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ