दल्ली राजहरा

शनिवार 05अप्रैल 2025

भोज राम साहू 9893765541

 

स्थानीय साहू सदन दल्ली राजहरा में आयुष्यन कार्ड शिविर का आयोजन किया गया l मुख्य अतिथि श्री तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा थे l

विशेष अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ,पार्षद सुरेश जायसवाल , दामिनी साहू समाज सेविका, राकेश देवांगन , नवीन साहू थे l स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने आयुष्मान भारत योजना के विषय में जानकारी दिया l आयुष्मान वय वंदना कार्ड से सभी वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलना है, l 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 5 लाख तक मुफ्त उपचार मिलेगा l

तोरण लाल साहू  (राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष ) ने नगर वासियों से अपील किया कि केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ ले l अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहें l स्वास्थ्य कर्मचारीयों एवं मितानिनो से अपना स्वास्थ्य परीक्षण नियमित करवाते रहें l आयुष्मान वय वंदना कार्ड शिविर में आकर बनवाये l
मनोज दुबे (नगर पालिका उपाध्यक्ष ) ने कहा कि भाजपा सरकार की योजना है सबका साथ सबका विकास उस योजना के तहत  हमारे देश के वरिष्ठ जनों को सम्मान देने के लिए जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक हो गई है l उन्हें आयुष्मान कार्ड के अतिरिक्त आयुष्मान वय  वंदना कार्ड की योजना लाई है l जिसमें विशेष तौर पर अस्वस्थ होने पर उनका इलाज कराया जा सके l इस योजना के लाभ लेने के लिए दल्ली राजहरा के पूरे 27 वार्डों में  स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाई जा रही है इस शिविर में आकर कार्ड बनवाये आप लोग इसका लाभ अवश्य ले l
आज आयोजन में मितानिनगण एवं नगर वासी उपस्थित थे l आज आयोजित इस शिविर  में सबसे ज्यादा 106 कार्ड बनाए गए हैं l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!