दल्ली राजहरा

सोमवार 14 अप्रैल 2025

भोज राम साहू 9893765541

भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसुमकसा के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती आज टेका ढ़ोड़ा मे मनाया गया l सर्व प्रथम माहार समाज के डॉ भीमराव अंबेडकर वा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई l तथा झंडारोहण किया कर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l

भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा के तहत डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया l भारतीय जनता पार्टी कुसुमकसा मंडल हर वर्ष बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाती है l कार्यक्रम के एक दिन पूर्व प्रतिमा स्थल में जाकर प्रतिमा और आसपास की जगह का साफ सफाई भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल के कार्यकर्ताओं ने की थी l

इस पुरे कार्यक्रम में जिला प्रतिनिधि सोमेश साहू पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस संतोष जैन पुष्पजीत बैस कमल कांत साहू एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे l साथ ही माहार समाज के अनुयाई भी उपस्थित थे l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!