दल्ली राजहराशनिवार 17 मई 2025भोजराम साहू 9893765541 तहसील साहू संघ दल्लीराजहरा द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र की 35 वर्षों की दीर्घकालीन सतत् सेवा के पश्चात् निवृत्त कर्मचारी श्री अश्विनी कुमार साव को समारोहपूर्वक विदाई दी गई। विदाई समारोह स्थानीय साहू सदन में आयोजित किया गया। श्री अश्वनी साव भिलाई इस्पात संयंत्र के राजहरा माइंस के इलेक्ट्रिकल विभाग में सेवारत थे। राजहरा में रहते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र की सेवा के साथ साथ उन्होंने हमेशा सामाजिक सेवा में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। श्री साव अपने सरल, सहयोगी तथा मिलनसार व्यक्तित्व के कारण हमेशा सबके प्रिय रहे। सामाजिक कार्यों में उन्होंने हमेशा अपनी सहभागिता दी। उन्होंने समारोह के दौरान सहकर्मियों तथा सामाजिक बंधुओं के साथ बिताए अपने जीवन के पलों का स्मरण करते हुए समारोह के आयोजन के लिए सबका धन्यवाद किया। उनके विदाई समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत साहू, राजेश कुमार साहू, घनाराम साहू, गजाधर साहू, धनराज साहू, विष्णुराम साहू, चेलाराम साहू ,नीलम साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष दामिनी साहू, निर्मला साहू, हेमलता साहू, ईश्वरी साहू, तरुणा साहू, किरण साहू, सत्यवती साहू ने सेवानिवृत अश्वनी साव को शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा नगर पालिका परिषद आज 17 मई को ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों के पराक्रम को सम्मान देने के लिए निकालेगी तिरंगा यात्रा l बालोद पुलिस की तत्परता से क्लीनिक में काम करने वाले कर्मचारियों को लूटने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार l